सर्दियों के मौसम में गोभी के पराठे लोगों को ज्यादा भाता है इसे बच्चे बड़े सभी बहुत ही चाव से खाते हैं। इस लेख में हम आपके लिए बिना आटा गूथे गोभी के पराठे की रेसिपी लेकर आए हैं यह पराठे को बनाने के लिए आपको आटा गूथने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस पराठे को हमने आटे के घोल से बनाया है। यदि आपको पराठे खाने का मन हो या बच्चे पराठे की जिद करे तो आप बिना झंझट इस तरीके से गोभी के पराठे आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी आसान है तो चलिए देर ना करते हुए पराठे की रेसिपी को हम जानते हैं –

Ingredients सामग्री –

  • Cauliflower गोभी – 200 gm
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
  • Besan बेसन – 1/2 cup
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
  • Sal to taste नमक स्वादानुसार – 1/2 tsp
  • Ajwain अजवाइन – 1 tsp
  • Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp

Stuffing भरावन –

  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
  • Onion प्याज – 1
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
  • Salt नमक स्वादानुसार – 1/2 tsp to taste
  • Lemon juice नींबू का रस – 1 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

पराठा बनाने की विधि (How to make Paratha) –

  • सबसे पहले फूल गोभी को पानी से अच्छे से धोकर काट लीजिए।
  • अब एक बर्तन में गोभी को बारीक कद्दूकस कर लीजिए।
  • अब एक गहरे बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, हल्दी पाउडर, अजवाइन, स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे का गाढ़ा घोल बना लीजिए।
  • आटे का घोल बनाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर एक किनारे रख दीजिए।

यह भी पढ़ें – गेहूँ के आटे से बनाये ऐसा मसाला पराठा जिसे खाकर सब आपकी तारीफ करे |

  • अब भरावन के लिए पैन में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म कीजिए।
  • तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो इसमें पहले जीरा डालकर भूनें।
  • इसके बाद कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर सुनहरे रंग में भूने ताकि अदरक में कच्चापन ना रहे।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट भून लीजिये।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लीजिए।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ गोभी, स्वाद अनुसार नमक, नींबू का रस, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से मसाले मिलाते हुए गोभी को दो से तीन मिनट तक भून लीजिए।
  • पराठे के लिए भरावन तैयार है अब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • 10 मिनट के बाद अब आटे के घोल में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर मिला लीजिए।

यह भी पढ़ें – बिना तेल का आलू का इतना टेस्टी भरवा पराठा,बच्चे बड़े 4 से 5 पराठे अकेले खा जायेंगे |

  • अब गैस पर एक पैन को रखें इसमें तेल लगाकर हल्का गरम कीजिये।
  • फिर पैन में एक से दो बड़े चम्मच आटे का गोल डालकर गोल आकार में फैलाएं फिर इसे एक मिनट नीचे की तरफ हल्का सीकने दें।
  • इसके बाद घोल के ऊपर से गोभी का भरावन फैलाकर डालें और फिर इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा आटे का घोल डालकर गोभी का भरावन कवर करे (ढकें)।
  • अब पैन के ऊपर ढक्कन लगाएं और पराठे को मीडियम आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद पराठे के ऊपर हल्का सा तेल लगाएं और इसे दूसरी तरफ पलट दें।
  • पराठे को दूसरी तरफ बिना ढके 2 से 3 मिनट और सेक लीजिए।
  • दोनों तरफ से अच्छे से सेंकने के बाद पराठे को एक प्लेट में निकाल लें और इसी तरीके से पूरे घोल पराठा बना लीजिए।
  • गोभी का पराठा खाने के लिए तैयार है गरमा गरम पराठे को आप चाहे सब्जी के साथ खाएं या फिर चटनी के साथ भी खा सकते हैं।

सुझाव (Suggestion) –

  • ध्यान रखें पराठे के लिए आटे का घोल गाढ़ा बनाएं, गाढ़ा घोल रहेगा तो पराठा भी बढ़िया बनेगा।
  • गोभी के भरावन में खटास के लिए आप चाहे नींबू की जगह अमचूर पाउडर डाल सकते हैं।
  • पराठे को मध्यम आंच पर पकाए इससे पराठा अंदर तक अच्छे से पक जाएगा और ऊपर से जलेगा नहीं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (15 votes, average: 2.87 out of 5)
Loading...