मूली का भरवा लच्छा पराठा भारतीय पारंपरिक नाश्तों में से एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पराठा है। खासकर उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में मूली की सब्जी और पराठे का अपना अलग ही स्वाद होता है। इसमें मूली को कद्दूकस करके मसालों के साथ भुना जाता है और फिर गेहूं के आटे की लोई में भरकर लच्छेदार तरीके से पराठा बेलकर तवे पर सेंका जाता है। दही, मक्खन, हरी चटनी या अचार के साथ यह पराठा और भी स्वादिष्ट लगता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
  • Ajwain अजवाइन – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Oil तेल – 2 tsp

Step – 2

  • Radish मूली – 500 gm
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1
  • Garlic लहसुन – 1 tsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Besan बेसन – 1 tbsp

विधि (Recipe Method)

आटा गूंथना –

  • एक बड़े बाउल में आटा, अजवाइन, नमक और तेल डालें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम और मुलायम आटा गूंथ लें।
  • 10 मिनट ढककर रख दें।

यह भी पढ़ें – आलू के पराठे ऐसे बनाकर देखिये इस सीक्रेट को जान कर आपके आलू के पराठे कभी नहीं फटेंगे | Aloo paratha recipe

भरावन तैयार करना –

  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • उसमें जीरा, लहसुन और अदरक डालकर भूनें।
  • हरी मिर्च डालें और हल्का भूनें।
  • अब इसमें कद्दूकस की हुई और निचोड़ी हुई मूली डालें।
  • नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर मिलाएं।
  • मिश्रण को मध्यम आंच पर तब तक चलाएं जब तक सारा पानी सूख जाए।
  • अब बेसन डालें और 2–3 मिनट और भूनें ताकि नमी पूरी तरह खत्म हो जाए।
  • भरावन ठंडा होने दें।

यह भी पढ़ें – सिर्फ एक चम्मच तेल में पूरे परिवार के लिए सूजी आलू का क्रिस्पी नया नाश्ता | aata suji aloo kachori

लच्छा पराठा बनाना –

  • आटे की लोई बनाएं और फिर पतली रोटी बेलें।
  • ऊपर से बीच में मूली का भरावन फैलाकर रखें।
  • एक तरफ मोड़ते हुए रोल करें।
  • फिर घुमाकर सर्पिल आकार में बनाकर चपटा करें।
  • अब हल्के हाथ से गोल पराठा बेलें।
  • पराठा सेंकने के लिए तवे को गरम करें।
  • पराठा डालकर दोनों तरफ तेल या मक्खन लगाते हुए सुनहरा और करारा सेकें।
  • गरमा गरम पराठे को चटनी अचार या सब्जी, दही के साथ सर्व करें।
  • मूली का भरवा लच्छा पराठा स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है, जिसे खासकर ठंडी सुबह में गर्मागरम खाने का मजा ही कुछ और है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here