आलू शिमला मिर्च की चटपटी मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी एक बहुत ही स्वादिष्ट, झटपट बनने वाली और हर घर में पसंद की जाने वाली रेसिपी है। आलू की नरमाहट और शिमला मिर्च की हल्की कुरकुराहट जब प्याज-टमाटर की तीखी, मसालेदार ग्रेवी के साथ मिलती है तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। यह सब्जी रोटी, पराठा, पूरी या जीरा राइस के साथ बहुत अच्छी लगती है और रोज़मर्रा के खाने के साथ-साथ खास मौके पर भी बनाई जा सकती है।
Ingredients सामग्री –
- Raw potato कच्चे आलू – 8 से 10
- Capsicum शिमला मिर्च – 1
- Onion प्याज – 2
- Tomato टमाटर – 2
- Green chilli हरी मिर्च – 4
- Garlic लहसुन की कलियां – 12 से 15
- Ginger अदरक – 2 inches
- Dry coconut कद्दूकस किया सूखा नारियल – 1 tbsp
- Gram flour बेसन – 1 tsp
- Mustard oil सरसों तेल – 2 tbsp
ग्रेवी मसाला के लिए (For gravy) –
- Mustard oil सरसों तेल – 2 tbsp
- Cumin जीरा – 1 tsp
- Bay leaf तेजपत्ता – 2
- Chopped onion बारीक कटा हुआ प्याज – 2
- Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Garam masala गरम मसाला पाउडर – 1 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Kasoori methi कसूरी मेथी – 1 tsp
- Water पानी – 2 cup
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
- Green chilli हरी मिर्च – 2
सब्जी बनाने की विधि (Method) –
- सबसे पहले कच्चे आलू को छोटे-छोटे पीस में काटकर पानी से धो लें।
- अब मिक्सर जार में टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक, सूखा नारियल और 1 चम्मच बेसन डालकर पेस्ट बना लें।

सब्जी तलना –
- अब कढ़ाई में दो बड़े चम्मच सरसों तेल डालकर गरम कीजिये।
- इसके बाद इसमें आलू को डालकर बराबर चलाते हुए सुनहरे रंग में होने तक फ्राई करें।

- आलू को फ्राई करने के बाद प्लेट में निकाले।
- अब कढ़ाई में जो तेल बचा है इसमें शिमला मिर्च और प्याज को 2 मिनट फ्राई करें फिर उसे भी प्लेट में निकाले।

यह भी पढ़ें – भिंडी प्याज की सब्जी मेरे तरीके से बना कर देखिए सारे तरीके भूल जाएंगे |
टमाटर पेस्ट और मसाला पकाएं –
- अब कढ़ाई में दो बड़े चम्मच तेल फिर से डालें और गर्म करें।
- फिर जीरा और तेज पत्ता को भूनें।
- इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरे रंग भूनें।
- फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।

- इसके बाद पिसे हुए टमाटर का पेस्ट, कसूरी मेथी और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह पकाएँ।

- मसाले को मध्यम आंच तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
यह भी पढ़ें – जब घर में ना हो कोई सब्जी तो बेसन से बनाए यह टेस्टी सब्जी खाने वाले खाते ही रह जाएंगे |
- अब फ्राई किया हुआ आलू और शिमला मिर्च, प्याज को डालें और 3–4 मिनट तक पकाएँ।

- इसके बाद 2 कप पानी डालकर अच्छे से मिला लें और फिर सब्जी को ढककर 12–15 मिनट तक पकाएँ।

- सब्जी को पकाने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया और कटे हुए हरी मिर्च मिलाएं।

- गरमागरम आलू शिमला मिर्च की मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी को रोटी, पराठा, नान या स्टीम्ड राइस के साथ परोसें।
















































