चावल के आटे से बनी यह मिनी इडली पहले भाप में पकाई जाती है, फिर सरसों के तेल में बने तीखे-मीठे टमाटर मसाले में मिलाकर तैयार की जाती है। इसमें न तो सूजी की जरूरत होती है और न ही दही की। यह रेसिपी हल्की, पेट के लिए आसान और बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
सामग्री (Ingredients) –
स्टेप – 1 (मिनी इडली के लिए) –
- पानी – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- चावल का आटा – 1 कप
स्टेप – 2 (मसाला बनाने के लिए) –
- सरसों का तेल – 1 टेबलस्पून
- जीरा – 1 टीस्पून
- कद्दूकस अदरक – 1 टीस्पून
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
- बेसन – 1 टेबलस्पून
- टमाटर – 2 (बारीक कटे)
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
- धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
- हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
- चीनी – 1 टीस्पून
बनाने की विधि (Recipe) –
स्टेप 1: चावल के आटे का डॉ तैयार करें –
- कढ़ाई में 2 कप पानी डालकर उबालें।
- इसमें स्वादानुसार नमक डालें।
- अब गैस धीमी करके चावल का आटा डालें और लगातार चलाते हुए गाढ़ा डॉ बना लें।

- डॉ तैयार होने पर गैस बंद करें और इसे हल्का ठंडा होने दें।

स्टेप 2: मिनी इडली बनाना –
- हाथों में थोड़ा तेल लगाकर डॉ से छोटी-छोटी इडली या रिंग शेप बना लें।

- इन्हें स्टीमर या छलनी में रखकर 10 मिनट भाप में पका लें।

- पकने के बाद इन्हें अलग रख दें।
यह भी पढ़ें – सब्जियों से भरी हुई एकदम कम तेल में बना बहुत ही टेस्टी और हैल्दी नाश्ता |
स्टेप 3: मसाला तैयार करें –
- कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें।
- जीरा डालें, फिर अदरक, प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें।
- अब बेसन डालकर हल्का भूनें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए।
- कटे टमाटर डालें और मसाले डालें – नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर।

- मसाला तेल छोड़ने तक अच्छे से पकाएँ।
- अंत में चीनी डालकर मिला लें।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ |
स्टेप 4: मिनी इडली मिलाएँ –
- अब भाप में पकी हुई मिनी इडली मसाले में डालें।

- हल्के हाथ से चलाएँ ताकि इडली टूटे नहीं।
- 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएँ, ताकि मसाला अच्छी तरह कोट हो जाए।
- फिर थोड़ा सा हरा धनिया मिलाएं।

परोसने का तरीका –
- गरम-गरम चटपटी मिनी इडली को ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें। चाहें तो साथ में हरी चटनी या चाय भी सर्व कर सकते हैं।
खास टिप्स –
- सरसों का तेल स्वाद को और बढ़ा देता है।
- बच्चों के लिए लाल मिर्च कम कर सकते हैं।
- चाहें तो अंत में थोड़ा नींबू रस भी डाल सकते हैं।
















































