हरी मिर्च लहसुन का भुना अचार एक पारंपरिक और झटपट बनने वाला चटपटा अचार है जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। इसमें भुनी हुई हरी मिर्च और लहसुन का तीखा व सुगंधित मेल होता है। यह अचार रोटी, पराठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। खास बात यह है कि इसमें तेल कम लगता है और इसे आप तुरंत खा भी सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Whole coriander साबुत धनिया – 1 tbsp
- Yellow mustard seed पीला सरसो – 1 tbsp
- Saunf सौंफ – 1 tsp
- Fenugreek seed मेथी दाना – 1/2 tsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Kalonji कलौंजी – 1/2 tsp
- Green chilly हरी मिर्च – 250 gm
- Garlic लहसुन – 100 gm
- Mustard oil सरसो का तेल – 100 ml
- Hing हींग – 1 pinch
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
- Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार – 1 tbsp
- Khatai masala खटाई मसाला – 1 tsp
अचार बनाने की विधि (Method) –
- सबसे पहले पैन में साबूत धनिया, पीला सरसो दाना, सौंफ, जीरा, मेथी दाना, कलौंजी को डालकर 4 से 5 अच्छे से भून लें।

- मसाले को भूनने के बाद प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लीजिए।
- अब मसाले सिल बट्टे पर या फिर मिक्सी में पीस लीजिये।

- अब हरी मिर्च को छोटे-छोटे पीस में काट लें।
यह भी पढ़ें – सब्जियों से भरी हुई एकदम कम तेल में बना बहुत ही टेस्टी और हैल्दी नाश्ता |
- इसके बाद हरी मिर्च को सिलबट्टे पर पीस लें।

- मिर्च को पीसने के बाद प्लेट में निकाल लें।
- अब सिलबट्टे पर लहसुन की कलियां पीस लें।

- हरी मिर्च और लहसुन दोनों को सूखा ही पीसें उसमें पानी बिल्कुल ना डालें।
अचार बनाना –
- अब गैस पर कड़ाही को रखें उसमें सरसों का तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
- तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो हींग को भूने।
- फिर उसमें पिसे हरी मिर्च और लहसुन को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए तीन से चार मिनट तक भूनें।

- अब हरी मिर्च लहसुन में दो बड़े चम्मच भुना हुआ पिसा मसाला डालें।
- फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, खटाई का मसाला और स्वाद अनुसार नमक डालें।

- इसे हल्के मध्यम आंच पर मिलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भून लें।
यह भी पढ़ें – रोज का वही बोरिंग नाश्ता खाकर बोर हो जाये तो सिर्फ 5 मिनट में बनाये ये टेस्टी नाश्ता |
- हरी मिर्च लहसुन का अचार तैयार है गैस को बंद कर दें।

- अचार को रोटी पराठे पूरी या दाल चावल के साथ सर्व करें।
- इसका तीखा और स्वादिष्ट स्वाद भोजन को खास बना देता है।
टिप्स –
- अगर लंबे समय के लिए रखना है तो तेल थोड़ा ज्यादा डालें ताकि अचार पूरी तरह डूबा रहे।
- सूखी और धूप में रखी बोतल का ही प्रयोग करें।
- इसे पानी से बचाकर रखें।
















































