यह गोभी, गाजर, मूली, हरी मिर्च और नींबू का मिक्स अचार सर्दियों का बेहद स्वादिष्ट, चटपटा और लंबे समय तक चलने वाला अचार है। इसमें सरसों के तेल और खड़े मसालों का स्वाद सब्जियों के साथ मिलकर खाने का मज़ा दोगुना कर देता है। यह अचार पराठे, पूरी, दाल-चावल या सादे खाने के साथ बहुत अच्छा लगता है। घर पर बना यह पारंपरिक मिक्स अचार न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बिना किसी प्रिज़र्वेटिव के तैयार किया गया यह अचार सही तरीके से बनाने पर कई महीनों तक खराब नहीं होता। सरसों के तेल और सिरके की वजह से इसका स्वाद और खुशबू लाजवाब होती है।

Ingredients सामाग्री –

  • Some Vegetables कुछ सब्जी
  • Whole coriander साबुत धनिया – 1 tbsp
  • Yellow mustard seed पीला सरसो – 2 tsp
  • Black pepper काली मिर्च – 1 tsp
  • Fennel seeds सौंफ – 2 tsp
  • Kalonji कलौंजी – 1 tsp
  • Methi seeds मेथी – 1 tsp
  • Mustard oil सरसो तेल – 1 tbsp

Step – 2

  • Mustard oil सरसो तेल – 200 ml
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
  • Salt नमक – 2 tsp

बनाने की विधि (Recipe) –

सब्ज़ियों की तैयारी –

  • सभी सब्ज़ियों को अच्छे से धोकर पूरी तरह सुखा लें।
  • फिर सभी सब्जियों को छोटे-छोटे बीच में काट लें।

मसाले तैयार करें –

  • साबुत धनिया, सरसों, काली मिर्च, सौंफ, कलौंजी और मेथी दाना हल्का सा भून लें।
  • भूनने के बाद प्लेट में निकाल कर ठंडा करें।
  • ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लें।

यह भी पढ़ें – बिल्कुल देशी तरीके से सील-लोढ़े पर बनाये बिना धुप के हरी मिर्च का अचार सिर्फ 10 मिनट में mirch achar

सब्जियों को फ्राई करना –

  • कढ़ाई में एक बड़े चम्मच सरसों का तेल अच्छे से गर्म करें।
  • फिर सभी सब्जियों (गोभी मिर्च गाजर मूली नींबू) को कढ़ाई में डालें।
  • इन्हें बराबर चलाते हुए 2 से 3 मिनट फ्राई करें।
  • इसके बाद सब्जियों को प्लेट निकालें।

यह भी पढ़ें – रोज का वही बोरिंग नाश्ता खाकर बोर हो जाये तो सिर्फ 5 मिनट में बनाये ये टेस्टी नाश्ता |

तेल और मसाला मिलाना –

  • कढ़ाही में एक कटोरी सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें, फिर ठंडा होने दें।
  • अब तेल में लाल मिर्च, हल्दी, जीरा पाउडर और पिसा हुआ मसाला डालें।
  • नमक और सिरका मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर सारी फ्राई की हुई सब्ज़ियां मसाले वाले तेल में डालें।
  • अच्छे से मिलाकर अचार बना लें।
  • अचार तैयार है फिर साफ और सूखे कांच के जार में भर दें।
  • 3–4 दिन धूप में रखें, रोज़ साफ चम्मच से हिलाते रहें।

उपयोगी टिप्स (Tips) –

  • सब्ज़ियों में बिल्कुल भी नमी न हो, वरना अचार खराब हो सकता है।
  • सरसों का तेल अच्छी तरह गर्म करके ठंडा ज़रूर करें।
  • अचार निकालने के लिए हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू के छिलके भी डाल सकते हैं।
  • यह अचार 3–4 महीने तक आराम से चल जाता है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here