चावल का आटा और चना दाल भारतीय रसोई के ऐसे सामग्री हैं जिनसे कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। इस रेसिपी में चावल के आटे से मुलायम आवरण तैयार किया जाता है और भीगी हुई चना दाल, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च व मसालों से चटपटा भरावन बनाया जाता है। फिर इन्हें भरकर पहले पकाया जाता है और बाद में पैन में हल्का सा सेंक लिया जाता है। यह नाश्ता व्रत के अलावा सामान्य दिनों में भी बनाया जा सकता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Soaked chana dal भीगा हुआ चना दाल – 1 cup
  • Rice flour चावल का आटा – 2 cup
  • Garlic लहसुन
  • Green chilly & ginger हरी मिर्च और अदरक
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/4 tsp

बनाने की विधि (Recipe) –

चावल के आटे का डो तैयार करें –

  • कढ़ाई में 2 कप पानी उबालें।
  • उसमें नमक डालें और फिर धीरे-धीरे चावल का आटा डालते हुए चलाएँ।
  • आटा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें।
  • हल्का ठंडा होने पर हाथ से मसलकर चिकना डो तैयार करें।
  • डो को ढककर रख दें।

यह भी पढ़ें – घर में अगर आलू है तो ये क्रिस्पी कटलेट एक बार जरूर बनाए लोग पूछ बैठेंगे की कैसे बनाया | Aloo Cutlet

भरावन तैयार करें –

  • खलबट्टे या मिक्सी में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, जीरा और हरा धनिया कूट लें।
  • भीगी हुई चना दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • अब इसमें कुटा हुआ मसाला, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें।
  • सब कुछ अच्छी तरह मिलाकर स्वादिष्ट भरावन तैयार करें।

नाश्ता बनाना –

  • चावल के डो से मध्यम आकार की लोई लें।
  • हथेली पर फैलाकर बीच में भरावन रखें।
  • किनारे बंद कर गोल बॉल बना लें।
  • इसी तरह सारी लोइयाँ तैयार करें।

यह भी पढ़ें – हरी सब्जियों से भरा हुआ चावल के आटे से बना टेस्टी चटपटा नाश्ता | Chawal ke Aate ka nasta

पकाने की विधि –

पहला तरीका – उबालकर/स्टीम करके –

  • इन बॉल्स को भाप में या हल्के पानी में 8–10 मिनट तक पकाएँ।

दूसरा तरीका – पैन में सेंकना –

  • पैन में थोड़ा सा तेल डालें।
  • फिर थोड़ा सा राई डालकर चटकाएं।
  • उबली हुई बॉल्स को हल्का दबाकर चारों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
  • ऊपर से हरी धनिया या चिली फ्लेक्स डाल सकते हैं।
  • गरमा नाश्ता तैयार है।

परोसने का तरीका –

  • इन्हें हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ गरम-गरम परोसें।

टिप्स –

  • भरावन ज्यादा गीला न रखें।
  • डो अच्छे से मसलना जरूरी है ताकि नाश्ता फटे नहीं।
  • चाहें तो ऊपर से घी लगाकर भी परोस सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...