अलसी के लड्डू एक पारंपरिक और पौष्टिक भारतीय मिठाई है, जिसे खासकर सर्दियों में शरीर को गर्माहट, ताकत और इम्यूनिटी देने के लिए बनाया जाता है।
अलसी में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन और आयरन होता है, जो दिल, हड्डियों और पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है।

Ingredients सामग्री –

  • Flaxseed अलसी – 2 cup
  • Desi ghee देसी घी – 1 cup
  • Nuts कटे हुए मेवा (काजू बादाम अखरोट नारियल)
  • Peanut oil मूंगफली तेल – 2 tbsp
  • Gum गोंद – 1/2 cup
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 2
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 2 tbsp
  • Dry ginger powder सोंठ पाउडर – 2 tbsp
  • Jaggery गुड़ – 500 gm

बनाने की विधि (Step by Step Recipe) –

अलसी भूनें –

  • कड़ाही में अलसी को धीमी आंच पर सूखा भून लें जब तक हल्की खुशबू न आने लगे।
  • ठंडा करके मिक्सी में दरदरा या बारीक पाउडर बना लें।

मेवा भूनें –

  • 1 चम्मच घी डालकर कटे मेवा को हल्का सुनहरा भून लें। निकाल कर अलग रख दें।

गोंद तलें –

  • कड़ाही में मूंगफली तेल या घी डालकर गोंद तल लें।
  • ठंडा होने पर कटोरी से या बेलन से दरदरा कूट लें।

आटा भूनें –

  • कढ़ाई में 2–3 बड़े चम्मच घी डालें।
  • आटा + सोंठ + हल्दी डालकर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।

गुड़ की चाशनी बनाएं –

  • कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर गुड़ पिघलाएं।
  • ध्यान रखें – तार वाली चाशनी नहीं बनानी, सिर्फ गुड़ पिघलना चाहिए।

यह भी पढ़ें – बिना चीनी बिना गुड़ के सबसे अलग हरी मूंग के लड्डू | Laddu recipe

अलसी पाउडर भूनें –

  • पैन में एक चम्मच घी में पिसी अलसी को हल्का सा भून लें।

सब मिलाएं –

  • एक बड़े बर्तन में: अलसी + आटा + मेवा + गोंद + सब सामग्री अच्छे से मिलाएं।

चाशनी मिलाएं –

  • गर्म गुड़ की चाशनी डालकर तुरंत अच्छे से मिक्स करें।

यह भी पढ़ें – बस 1 बार खालो,100 साल तक चेहरा व बाल चमकते रहेंगे,बनाये बिना चीनी-गुड़ के|

लड्डू बनाएं –

  • हल्का गर्म रहते हुए हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें।
  • सभी लड्डू को अपने हिसाब से बना लें।
  • थोड़ी देर खुली हवा में रखें फिर किसी डिब्बे में स्टोर करें।
  • एयरटाइट डिब्बे में 3 से 4 सप्ताह तक स्टोर कर सकते हैं।

परोसने का तरीका –

  • रोज 1–2 लड्डू दूध के साथ खाएं
  • सर्दियों में सुबह या शाम लेना ज्यादा फायदेमंद
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...