एकदम हेल्दी + झटपट + टेस्टी सूजी अप्पे (रवा पनियारम) वाला नाश्ता है
कम तेल में बनता है, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट – बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा। सूजी से बना यह पौष्टिक नाश्ता दक्षिण भारतीय स्टाइल का है, जिसे अप्पे पैन या पनियारम पैन में बनाया जाता है। इसमें दही और सब्जियां मिलाने से स्वाद के साथ-साथ पोषण भी बढ़ जाता है।
सामग्री Ingredients –
- Semolina सूजी – 2 cup
- Curd दही – 1/2 cup
- Water पानी – 1 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilli flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
- Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp
- Grated carrot कद्दूकस किया हुआ गाजर – 1
- Capsicum शिमला मिर्च – 1
- Tomato टमाटर – 1
- Onion प्याज – 1
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
सेंकने के लिए –
- Oil तेल – 1 tbsp
- Mustard seeds राई – 1 tsp
बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)
बैटर तैयार करें –
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी फूल जाए और बैटर सॉफ्ट बने।
यह भी पढ़ें – कच्चे आलू और चावल से इतना क्रिस्पी डोसा की बाजार से डोसा खाना भूल जाएंगे | Dosa recipe
मसाले मिलाएं –
- 10 मिनट बाद इसमें नमक, कुटी लाल मिर्च, बेकिंग सोडा डालें।
- अगर बैटर गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर मध्यम गाढ़ा बना लें।
सब्जियां मिलाएं –
- अब गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- बैटर तैयार है ।

अप्पे पैन गरम करें –
- अप्पे पैन को गैस पर रखें।
- हर कटोरी में थोड़ा-थोड़ा तेल और राई डालें।

- अब हर कटोरी या सांचे में बैटर डालें।

- ढक्कन लगाकर 4–5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
यह भी पढ़ें – हरी सब्जियों से भरा हुआ चावल के आटे से बना टेस्टी चटपटा नाश्ता |
पलटें –
- जब नीचे से सुनहरा हो जाए, ऊपर से थोड़ा तेल लगाकर पलट दें।

- फिर 2–3 मिनट और पकाएं।
- जब दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, निकाल लें।
परोसने का तरीका –
- गरमा-गरम अप्पे को नारियल चटनी हरी चटनी टमाटर सॉस सांभर के साथ परोसें।
















































