कच्चे आम की चटनी और नान रोटी का एक अलग टेस्ट होता है।
कच्चे आम की चटनी एक खट्टी-तीखी और बहुत स्वादिष्ट चटनी होती है, जो कच्चे हरे आम (कच्चे कैरी) से बनाई जाती है। गर्मियों के मौसम में खासतौर पर ज्यादा खाया जाता है, क्योंकि इस मौसम में कच्चे आम खूब मिलते हैं और आम की चटनी लोगों को पसंद भी बहुत आता है।
नान रोटी एक लोकप्रिय भारतीय ब्रेड (रोटी) है यह आमतौर पर मैदा, गेहूं का आटा, दही, बेकिंग पाउडर डालकर तैयार की जाती है जिससे यह नरम और फूली हुई बनती है। क्या नान रोटी तवे पर बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Maida मैदा – 1 cup
  • Wheat flour आटा – 1 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Sugar चीनी – 1 tsp
  • Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp
  • Baking powder बेकिंग पाउडर – 1/2 tsp
  • Oil तेल – 2 tsp
  • Dahi दही – 1/2 cup

Step – 2

  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Tomato टमाटर – 5
  • Raw mango कच्चे आम – 2
  • Green chilly हरी मिर्च – 5
  • Garlic लहसुन – 5
  • Onion प्याज – 2
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp

बनाने की विधि –

चटनी बनाना –

  • सबसे पहले कच्चे आम को दो से तीन भागों में काट लीजिए।
  • अब गैस पर पैन को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद पैन में कटे हुए कच्चे आम, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां डालें।
  • फिर ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
  • पकाने के बाद एक प्लेट में निकाल कर इसे ठंडा कर लीजिए।
  • अब टमाटर का छिलका हटा दीजिए और आम का पल्प अलग कर लें।
  • इन सभी चीजों मिक्सर जार में डालें और इसी में हरा धनिया, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक डालकर चटनी पीस लें।
  • चटनी को एक बर्तन में निकाल लें।
  • कच्चे आम टमाटर की चटनी तैयार है।

यह भी पढ़ें – अंगूर से बनाए नए तरीके की मीठी चटनी जो पूरी और पराठे का स्वाद दुगुना कर दे |

  • यह रोटी पराठे या नान रोटी के साथ सर्व करें।

नान रोटी बनाना –

  • एक बड़ी परात या बर्तन में मैदा, गेहूँ का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और चीनी मिला लें।
  • अब इसमें दही और तेल डालकर मिलाएँ।
  • थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें।
  • आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दें ताकि वो अच्छे से सेट हो जाए।
  • लगभग आधे घंटे बाद आटे को थोड़ा सा मसलकर चिकना कर लें।
  • अब आटे की लोइयाँ तोड़ लें।
  • बेलन की मदद से नान को गोल या अंडाकार लंबे आकार में बेल लें।
  • एक कटोरी में दो चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच कुटी हुई लाल और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब नान रोटी सेकने के लिए गैस तवा गरम करें।

यह भी पढ़ें – मूली के पत्तों का भरवा पराठा बनाने का ऐसा नया तरीका देख कहेंगे कि पहले क्यों नहीं बताया।

  • तवे पर नान को डालकर पहले हल्का सीकने दें।
  • फिर इसके दोनों तरफ से तेल (हरा धनिया कुटी लाल मिर्च मिलाया हुआ) को अच्छे लगाएं।
  • इस अलट पलट कर दोनों तरफ से सुनहरे रंग में चिती पड़ने तक सेक लीजिए।
  • अब बटर या घी लगाएँ और गर्मागर्म आम की चटनी के साथ परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...