गोभी पराठा भारतीय व्यंजनों में एक लोकप्रिय और पारंपरिक नाश्ता है, जिसे खासतौर पर उत्तर भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। हालांकि आमतौर पर गोभी पराठे के लिए फूलगोभी को कद्दूकस करके भरावन तैयार किया जाता है, लेकिन बिना कद्दूकस की हुई गोभी को उबालकर सीधे आटे में मिलाकर गूंथकर भी पराठा बनाया जाता है।
इस तरीके से बनाया गया गोभी पराठा आसान, जल्दी बनने वाला और स्वाद में बेहद लाजवाब होता है। इसमें गोभी की खुशबू और मसालों का स्वाद हर निवाले में आता है। यह पराठा मुलायम होते हुए भी हल्का सा क्रिस्पी बनता है और दही, अचार या मक्खन के साथ खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है।

Ingredients सामग्री –

  • Cauliflower गोभी – 300 gm
  • Salt to o taste नमक स्वादानुसार
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
  • Ajwain अजवाइन – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
  • Red chilli flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
  • Crushed coriander दरदरा पीसा हुआ धनिया – 1 tsp
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1.5 cup

पराठा बनाने की विधि (Method) –

आटा गूथना –

  • पराठे के लिए सबसे पहले कढ़ाई में 1 लीटर पानी, नमक, हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • इसके बाद कटे हुए गोभी को पानी में डालें और ढक्कन लगाकर 10 मिनट तक पकाएं।
  • गोभी को पकाने के बाद पानी से छान लें।
  • फिर एक बर्तन में अच्छे से मैश कर लीजिए।
  • अब इसमें अजवाइन, कुटी हुई लाल मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, दरदरा पिसा हुआ धनिया, तेल, नमक स्वादानुसार और थोड़ा सा हरा धनिया मिला लें।
  • फिर गेहूं का आटा मिलाकर नरम आटा गूथ लें।

यह भी पढ़ें – मूली के पत्तों का भरवा पराठा बनाने का ऐसा नया तरीका देख कहेंगे कि पहले क्यों नहीं बताया।

पराठा बेलना –

  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं फिर लोई को सुखे आटे में लपेटे।
  • बोर्ड या चकले पर लोई का पराठा बेल लें। (आप पराठे को गोल आकार, तीन कोण या चारकोण के आकार में बेल सकते हैं।)

पराठा सेंकना –

  • पराठे को सेंकने के लिए तवा पर तेल लगाकर गर्म करें।
  • इसके बाद तवा पर पराठा को डालें।
  • पराठे के दोनों तरफ से तेल घी या मक्खन लगाकर सुनहरे रंग में चिती पड़ने तक सेक लें।

यह भी पढ़ें – बच्चे बड़े के टिफ़िन बॉक्स के लिए एनर्जी भरा चटपटा दही पराठा 2 पराठा खाने के बाद दिनभर भूख नहीं लगेगी | Paratha

  • गरमा गरम पराठे को चटनी अचार या सब्जी के साथ सर्व करें।
  • यह पराठा स्वाद, पौष्टिकता और सरलता का बेहतरीन मेल है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...