यह एक हेल्दी, कम तेल में बनने वाला पौष्टिक नाश्ता है। इसमें हरी मटर और भीगी चना दाल का इस्तेमाल होता है, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। पहले इसे स्टीम किया जाता है और फिर हल्का सा तड़का देकर सेंका जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
सुबह के नाश्ते, टिफिन या शाम की चाय के साथ एकदम परफेक्ट है।

सामग्री –

स्टेप 1 (मिक्सचर के लिए)

  • हरी मटर – 1 कप
  • भीगी चना दाल – 1 कप
  • हरी मिर्च + अदरक
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हरी धनिया
  • हींग – 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

स्टेप 2 –

  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • चावल का आटा – 1 कप

तड़का/सेंकने के लिए –

  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • राई – 1 छोटा चम्मच
  • सफेद तिल – 1 छोटा चम्मच
  • कुटी लाल मिर्च
  • हरा धनिया

बनाने की विधि –

पेस्ट तैयार करें –

  • मटर और भीगी चना दाल को मिक्सर में डालें।
  • हरी मिर्च, अदरक, जीरा, धनिया डालकर मोटा पेस्ट पीस लें (बहुत पतला नहीं)।
  • इसमें नमक, हींग, गरम मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाएं।

आटा पकाएं –

  • कढ़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें।
  • पानी और नमक, चावल का आटा डालकर चलाते हुए गाढ़ा आटा जैसा बना लें।
  • गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ |

शेप बनाएं –

  • चावल के आटे की छोटी लोई बनाएं।
  • हथेली पर फैलाकर बीच में हरी मटर-दाल का मिश्रण भरें।
  • आधा मोड़कर फरा/गुजिया जैसा आकार दें।

स्टीम करें –

  • स्टीमर या कढ़ाही में पानी गरम करें।
  • सभी पीस रखकर ढक दें।
  • 12–15 मिनट स्टीम करें।

यह भी पढ़ें – सब्जियों से भरी हुई एकदम कम तेल में बना बहुत ही टेस्टी और हैल्दी नाश्ता |

तड़का और सेंकना –

  • पैन में तेल गरम करें।
  • राई, तिल, कुटी लाल मिर्च डालें।
  • स्टीम्ड पीस डालकर हल्का सुनहरा सेंक लें।
  • ऊपर से हरा धनिया डालें।

परोसने का तरीका –

  • गरमा-गरम हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here