अंगूर की लौंजी एक पारंपरिक भारतीय खट्टी-मीठी डिश है, जो अंगूर, गुड़ और मसालों के साथ तैयार की जाती है। यह स्वाद में चटपटी होती है और अक्सर पराठे, पूरी या चावल के साथ परोसी जाती है। इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है झटपट से बनकर तैयार हो जाता है।
सामग्री Ingredients –
- Grapes अंगूर – 500 gm
- Mustard oil सरसों तेल- 1 tbsp
- Saunf सौंफ – 1 tsp
- Kalonji कलौंजी – 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Jaggery गुड़ – 200 ग्राम
- Black salt काला नमक – 1/2 tsp
- Chaat masala चाट मसाला – 1 tsp
- Corn flour कार्न फ्लोर – 1 tsp
- Cashew कटे हुए काजू
अंगूर की लौंजी बनाने की विधि (How to make Launji) –
- सबसे पहले अंगूर को पानी से अच्छे से धो लीजिए।

- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक चम्मच सरसों तेल डालकर गरम कीजिये।
यह भी पढ़ें – टमाटर के अचार की ऐसी मजेदार रेसिपी देखते ही हैरान रह जायेंगे आप अकेले ही पूरी खालेंगे|
- तेल गर्म होने के बाद इसमें कलौंजी, सौंफ को अच्छे से भून लें।

- फिर इसमें अंगूर, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।

- कड़ाही पर ढक्कन लगाकर अंगूर को 6 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- अंगूर को पकाने के बाद इसे हल्का दरदरा मैश कर लीजिए।

- अब इसमें, 200 ग्राम गुड़, काला नमक, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- फिर ढक्कन लगाकर इसे 5 मिनट तक पका लीजिए।
यह भी पढ़ें – झटपट बनने वाली लहसुन की चटनी इतनी टेस्टी है की दो रोटी की जगह चार रोटी खाओगे।
- एक कटोरी में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना लीजिए।

- घोल को लौंजी में डालकर 2 मिनट तक और पका लीजिए।
- लौंजी बनकर तैयार है गैस को बंद करें कड़ाही को उतार कर इसे ठंडा कर लीजिए।

- लौंजी में थोड़ा सा बारीक कटा हुआ काजू डालकर मिलाएं।

- अंगूर की लौंजी को पूरी पराठे या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व कीजिए।
















































