सहजन आलू का पराठा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक पराठा है जिसमें सहजन (ड्रमस्टिक) का जूस और आलू का भरावन होता है। यह पराठा नाश्ते या दोपहर के भोजन के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी अच्छा है यह पराठा बच्चे बड़े सभी पसंद करेंगे।
Ingredients सामाग्री –
- Sahjan/ Moringa सहजन – 300 gm
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Raw potato कच्चे आलू – 2
Step – 2
- Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
- Oil तेल – 1 tbsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1/4 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1/4 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
पराठा बनाने की विधि (How to make Paratha) –
- पराठे के लिए सबसे पहले कुकर में कटे हुए सहजन, कच्चे आलू, नमक, हल्दी पाउडर और डेढ़ कप पानी डालें।

- कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर इसे तीन सीटी आने तक पकाएं।
- इसके बाद कुकर को गैस से उतारकर ठंडा होने दें।
- अब पके हुए आलू को एक अलग बर्तन निकाल लीजिए।
- इसके बाद सहजन को अच्छे से मैश कर लीजिए।

- सहजन का जूस एक बर्तन में छन्ना लगाकर छान लीजिये। इसी सहजन के जूस से परांठे के लिए आटा लगाएं।

- एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन और तेल को डालकर अच्छे से मिला लें।
यह भी पढ़ें – मुरमुरे से पूरे परिवार के लिए ऐसा नया टेस्टी नाश्ता खाने के बाद पेट भरेगा पर मन नही |
- इसके बाद इसमें सहजन का जूस थोड़ा-थोड़ा मिलाकर नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए।

- आटा लगाने के बाद 10 मिनट के लिए ढक कर रखें ताकि अच्छी तरह फूल कर सैट हो जाए।

- अब पके हुए आलू को अच्छी तरह फोड़ लें।
- फिर आलू में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार, थोड़ा सा हरा धनिया मिलाकर आलू का भरावन तैयार कर लीजिए।

- अब गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें।
यह भी पढ़ें – सादगी में स्वाद सेम का चोखा घर आए मेहमानों के लिए लंच डिनर में बनाएं Sem ka chokha
- एक लोई लेकर बेल लें (थोड़ी मोटी) और बीच में आलू का भरावन रखें।

- किनारों को उठाकर बंद कर दें और हल्के हाथों से पराठा बेलें।

- पराठे को सेकने के लिए तवे को गर्म करें।
- फिर गर्म तवे पर परांठे को डालें। यदि पराठे छोटे बनाए हैं तो एक बार में तीन पराठा आसानी से सीक जाएगा अन्यथा बड़ा पराठा हो तो तवे पर एक ही डालें।

- पराठे दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें।
- गरमागरम सहजन आलू का पराठा दही, अचार सब्जी के साथ परोसें।


















































