काले चने की मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी भारतीय रसोई की एक पारंपरिक और पौष्टिक डिश है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन मानी जाती है। यह सब्जी उत्तर भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में बहुत लोकप्रिय है। इसे आमतौर पर दोपहर या रात के भोजन में बनाया जाता है और पूरी, पराठे या चावल के साथ परोसा जाता है।
Ingredients सामाग्री –
- Soaked chana भीगा हुआ चना – 2 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Raw potato कच्चे आलू – 2
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
- Tomato टमाटर – 3
- Garlic and ginger लहसुन अदरक
- Onion प्याज – 1
- Mustard oil सरसो का तेल – 2 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Bay leaf तेजपत्ता
- Onion प्याज – 2
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि –
काले चने को उबालें –
- रातभर भीगे हुए चनों को कुकर में डालें, 2 कच्चे आलू, 1.5 कप पानी और हल्दी पाउडर, थोड़ा नमक डालें।

- 4 सीटी आने तक उबाल लें। (चने मुलायम लेकिन टूटे नहीं होने चाहिए।)
मसाला तैयार करें –
- मिक्सी जार में टमाटर, लहसुन की कलियां अदरक, प्याज और एक बड़े चम्मच उबले हुए चने को डालकर पेस्ट बना लें।

- कढ़ाही में तेल गर्म करें। जीरा और तेजपत्ता डालें।
- फिर प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

यह भी पढ़ें – हैदराबाद की फेमस पनीर की सब्जी ऐसे बनाये सब उंगलिया क्या प्लेट तक चाट जायेंगे |
- इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर मिलाएं।

- फिर सभी सूखे मसाले – हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और दो बड़े चम्मच पानी डालें।

- मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए।

यह भी पढ़ें – गारंटी है ऐसी लाजवाब सब्जी आजतक नहीं खाई होगी,देखते ही बनाएंगे 2की जगह 4 रोटी खाएंगे।
उबले हुए चने, आलू को डालें –
- अब उबले हुए काले चने, आलू और एक कप पानी डालें।

- ग्रेवी को 10–12 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि मसाले अच्छे से घुल जाएं।
- सब्जी को पकाने के बाद ऊपर से हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर गैस बंद करें।


- इसे गरम-गरम रोटी, पराठा, पूरी या जीरा राइस के साथ परोसें।
टिप्स (Tips) –
- स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा नींबू रस भी डाल सकते हैं।
- यह सब्जी ठंडी होने के बाद और भी स्वादिष्ट लगती है।
















































