आलू स्टफ्ड सूजी की कचौरी एक स्वादिष्ट और कुरकुरी भारतीय नाश्ता या स्नैक है, जो बाहर से खस्ता और अंदर से मसालेदार आलू की भराई से भरी होती है। यह कचौरी पारंपरिक मैदा या आटे की कचौरी से थोड़ी अलग होती है क्योंकि इसमें सूजी/रवा का उपयोग किया जाता है, जिससे इसका टेक्सचर और भी क्रिस्पी बनता है। यह कचौरी बाहर से सुनहरी और कुरकुरी होती है, जबकि अंदर का आलू भरावन मुलायम और स्वाद से भरा होता है। बच्चे हों या बड़े, सभी इसे बहुत पसंद करते हैं।

सामग्री –

  • Semolina सूजी – 1 कप
  • Oil तेल 1 बड़े चम्मच
  • Mustard seeds राई – 1 छोटी चम्मच
  • Red chilli flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
  • Water पानी – 2 कप
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Rice flour चावल का आटा – 1/4 कप

भरावन Stuffing –

  • Oil तेल – 1 बड़े चम्मच
  • Cumin जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • Green chilli हरी मिर्च – 2
  • Boiled potato उबले हुए आलू – 3
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
  • Garam masala powder गरम मसाला पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Mango powder अमचूर पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Peanuts मूंगफली – 100 ग्राम

कचोरी बनाने की विधि (Method) –

सूजी का आटा बनाना –

  • सबसे पहले कड़ाही में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • फिर उसमें राई डालकर भूनें।
  • फिर दो कप पानी, कुटी हुई लाल मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया और नमक डालकर पानी को गर्म करें।
  • इसके बाद सूजी, चावल का आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सूखा होने तक पकाएं।
  • सूजी का डॉ बनाने के बाद कढ़ाई को उतारकर सूजी को ठंडा करें।

यह भी पढ़ें – कच्चे आलू और चावल से इतना क्रिस्पी डोसा की बाजार से डोसा खाना भूल जाएंगे | Dosa recipe

भरावन बनाना –

  • पैन में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • पैन में मूंगफली को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
  • मूंगफली को एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब पैन में जीरा और हरी मिर्च को भून लीजिए।
  • अब उबले हुए आलू, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिलाकर आलू को भून लें।
  • फिर इसमें मूंगफली को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • आलू का भरावन तैयार है इसे एक प्लेट में निकाल लें।

कचोरी बनाना –

  • सूजी ठंडा होने के बाद छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
  • लोई को हाथ से दबाकर चपटा करें फिर इसमें आलू का भरावन भरकर चारो तरफ से अच्छे से बंद करें।
  • आलू को भरने के बाद इसे चपटा करके कचोरी बना लीजिए।
  • सभी कचोरी इसी तरह से बना लीजिए।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ | Instant Breakfast Cheela

तलना –

  • पैन में थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
  • फिर पैन में कचोरी को डालें और मध्यम आंच पर सुनहरे रंग में होने तक तलें।
  • चटपटे आलू से भरा हुआ सूजी की कचोरी तैयार है इसे हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here