आटा बेसन सूजी से बना यह बहुत ही कम तेल में बना एक स्वादिष्ट नाश्ता है रोज-रोज जब आप एक ही नाश्ता खाकर बोर हो गये हो या आपको कुछ नया नाश्ता बनाने का मन हो तो आप इस नाश्ते को झटपट से बनाएं और सभी को सर्व करें। एक कप आटे में आप पूरे परिवार के लिए ढेर सारा नाश्ता आसानी से बना सकते हैं और स्वाद में भी यह बहुत ही बढ़िया होता है आप इसे जरूर ट्राई कीजिए।

सामग्री (Ingredients) –

  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 कप
  • Semolina सूजी – 1/2 कप
  • Gram Flour बेसन – 1/4 कप
  • Oil तेल – 2 बड़े चम्मच
  • Cumin जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • Grated Ginger कद्दूकस किया हुआ अदरक – 1 छोटी चम्मच
  • Green Chilli हरी मिर्च – 2
  • Capsicum शिमला मिर्च – 1
  • Onion प्याज – 1
  • Tomato टमाटर – 1
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • Salt To Taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
  • Red Chilli Flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
  • Mango Powder अमचूर पाउडर – 1 छोटी चम्मच

नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –

  • सबसे पहले एक बड़े गहरे बर्तन में आटा, सूजी, बेसन को डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर हल्का गाढ़ा बैटर बना लीजिए।
  • बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।

यह भी पढ़ें – इस तरीके से हेल्दी नाश्ता बनाएंगे तो बच्चे बड़े नूडल्स पास्ता खाना भूल जाएंगे | Upma Recipe

  • अब गैस पर पैन को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर चटकाएं फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक को अच्छे से भून लें।
  • अब बारीक कटी हुई हरी मिर्च, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर , हल्दी पाउडर और नमक डालकर 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच भून लें।
  • सब्जी को पकाने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर गैस को बंद करें।
  • अब बैटर में भूने हुए सब्जी, कुटी हुई लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मिला लीजिए।
  • नाश्ते के लिए बैटर तैयार है।
  • अब गैस पर तवा रखें इसमें आधा चम्मच तेल लगाकर गर्म करें।

यह भी पढ़ें – बिना मैदा सूजी, चावल के आटे से सुपर टेस्टी नाश्ता देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे |

  • फिर तवे पर थोड़ा सा बैटर गिराएं और गोल आकार में पतला फैलाएं।
  • एक तरफ से सेकने के बाद ऊपर से तेल लगाए और फिर दूसरी तरफ पलटें।
  • नाश्ते को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा रंग होने तक सेक लें। फिर प्लेट में निकाल लें।
  • इसी तरह से बाकी नाश्ते को भी बना लीजिए।
  • गरमा गरम नाश्ते को हरी चटनी या केचप के साथ खाने के लिए परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...