भुट्टे या कार्न से बना यह एक बहुत ही आसान स्वादिष्ट लगता है सुबह हो या शाम किचन में रखे बस थोड़े ही चीजों में इस नाश्ते को झटपट से बनाये। आप इस नाश्ते को पैन या तवा पर कम तेल में आसानी से बना सकते हैं। इसे घर आए मेहमानों को भी सर्वे कर सकते हैं। तो चलिए हम इसकी रेसिपी को जानते हैं –

Ingredients सामाग्री –

  • Corn भुट्टे – 4
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Mustard seed सरसो दाना – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक- 1 tsp
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Boiled potato उबले आलू – 4
  • Mango powder आमचूर पाउडर – 1 tsp
  • Pav bhaaji masala पाव भाजी मसाला – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

Step – 2

  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 tsp
  • Capsicum & Onion शिमला मिर्च और प्याज
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp

नाश्ता बनाने की विधि –

  • सबसे पहले कार्न यानी कि भुट्टे के दाने को मिक्सी में थोड़ा सा पानी डालकर महीन पीस लें।
  • पीसने के बाद एक बर्तन में निकाल लें।
  • अब इसमें गेहूं का आटा और पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लीजिए।
  • बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रखें।

यह भी पढ़ें – बिना मैदा सूजी, चावल के आटे से सुपर टेस्टी नाश्ता देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे |

आलू को तैयार करें –

  • अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
  • तेल गर्म होने के बाद जीरा और राई को डालकर अच्छे से भून लें।
  • फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, थोड़ा सा करी पत्ता डालकर भूनें।
  • अब इसमें उबला हुआ आलू हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, पाव भाजी मसाला, स्वाद अनुसार नमक डालकर आलू को तीन से चार मिनट भून लीजिए।
  • आलू को भूनने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लीजिए और फिर आलू को एक प्लेट में निकाल लें।
  • आलू ठंडा होने के बाद इसकी बड़े साइज में चपटा टिक्की बना लीजिए।
  • इधर 5 मिनट बाद बैटर में बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, प्याज, हरा धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

यह भी पढ़ें – 2 मिनट वाली वेज फ्राइड राइस स्ट्रीट स्टाइल में अब घर पर बनाए | street style veg fried rice

नाश्ता बनाना –

  • अब गैस पर पैन को रखें इसमें थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म करें।
  • पैन में एक कलछी बैटर को डालकर फैलाएं फिर इसके ऊपर आलू की टिक्की को रखें।
  • इसके बाद ऊपर से बैटर को डालकर टिक्की को कवर करें।
  • अब पैन पर ढक्कन लगाकर तीन से चार मिनट तक सेंके।
  • दोनों तरफ से सुनहरे रंग में सेंकने के बाद नाश्ते को प्लेट में निकाले और इसी तरह से बाकी नाश्ते को भी सेंक लें।
  • गरमा गरम नाश्ते को हरी चटनी या केचप के साथ खाने के लिए परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...