छुहारा मिल्क रोल बर्फी एक खास मिठाई है जो छुहारे (सूखे खजूर), दूध सूजी और मेवे से बनाई जाती है। यह बहुत ही एनर्जेटिक और स्वादिष्ट होती है। इसमें छुहारे का भरपूर स्वाद और दूध की मलाईदार बर्फी का स्वाद मिलकर बेहतरीन मिठाई तैयार करता है। यह मिठाई की रेसिपी बहुत ही आसान है आप इसे किसी त्योहारों पर या फिर अन्य किसी अवसर पर भी बनाकर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients) –
- Soaked dry dates भीगा हुआ छुहारा – 200 ग्राम
- Milk दूध – 1 कप
- Milk powder मिल्क पाउडर – 1/2 कप
- Semolina सूजी – 1/2 कप
- Desi Ghee देसी घी – 1 बड़े चम्मच
- Sugar चीनी – 1/2 कप
- Chopped Nuts कटे हुए मेवा (काजू बादाम पिस्ता)
बर्फी बनाने की विधि (Method) –
- सबसे पहले एक बड़े गहरे बर्तन में एक गिलास दूध और आधा कप मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से घोल लें।

- अब भीगे हुए छुहारे को मिक्सी में महीन पीस लीजिये।

- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें सूजी को 2 से 3 मिनट तक भूनें।

- इसके बाद सूजी को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब कड़ाही में एक बड़े चम्मच घी को डालकर गर्म करें।
- फिर इसमें पिसा हुआ छुहारा डालकर 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह भून लें।

- इसके बाद दूध (मिल्क पाउडर घुला हुआ) और आधा कप चीनी को डालकर मध्यम आंच पर 5 से 6 मिनट तक मावा जैसा बनने तक पका लीजिए।

- बर्फी मावा जैसा पक जाए तो गैस को बंद करें और इसे ठंडा कर लें।

- अब बटर पेपर या पतली पॉलिथीन पर बर्फी को रोल कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – 1 ब्रेड से बाजार में हजार रुपए किलो वाली मिठाई सिर्फ ₹100 की खर्चे में बनाएं |
- फिर इसमें ऊपर से थोड़े से बारीक कटे हुए मेवा (काजू बादाम पिस्ता) चिपकाएं।

- बर्फी को बटर पेपर में लपेटकर 25 से 30 मिनट के लिए फ्रीज में रखें ताकि जमकर सेट हो जाए।
यह भी पढ़ें – बिना चाशनी मूंग दाल के लड्डू प्रोटीन,फाइबर से भरपूर – शरीर की कमजोरी,थकान को करे दूर |
- बर्फी सेट होने के बाद आप इसे अपने हिसाब से छोटे-छोटे गोल पीस में काट लें।


- रोल बर्फी तैयार है यह स्वादिष्ट मिठाई सभी को खाने के लिए सर्व करें।
- छुहारा मिल्क रोल बर्फी देखने में बिल्कुल मार्केट जैसी और खाने में बेहद टेस्टी लगती है।
















































