आंवला गुड़ का छुंदा एक पारंपरिक देसी रेसिपी है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होती है। खट्टे आंवले और मीठे गुड़ का मेल, ऊपर से खुशबूदार खड़े मसाले और देसी मसालों का तड़का – इस छुंदे को खास बना देता है। यह छुंदा पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है और सर्दियों में शरीर को अंदर से मजबूत करता है। रोटी, पराठा या सादा खाने के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है।

सामग्री (Ingredients) –

  • Gooseberry आंवला – 700 ग्राम
  • Jaggery गुड़ – 1 किलो
  • Cardamom हरी इलायची – 2
  • Cloves लौंग – 3 से 4
  • Cinnamon दालचीनी – 2 टुकड़े
  • Black pepper काली मिर्च दाना – ½ छोटी चम्मच
  • Black salt काला नमक – 1 छोटी चम्मच
  • Dry ginger powder सोंठ पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच

बनाने की विधि (Recipe Method) –

आंवला तैयार करें –

  • सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धो लें।
  • फिर बीज निकालकर आंवले को दरदरा कद्दूकस कर लें।

यह भी पढ़ें – बस इसे 1 बार खालो, सालों साल तक चेहरा व बाल चमकते रहेंगे,बनाये बिना चीनी-गुड़ के|

खड़े मसाले कूटें –

  • हरी इलायची, लौंग, दालचीनी और काली मिर्च को हल्का-सा कूट लें, ताकि इनकी खुशबू अच्छे से निकले।

आंवला गुड़ पकाएं –

  • कढ़ाही या भारी तले के बर्तन में कद्दूकस किया हुआ आंवला और गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलाएं।
  • जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और हल्का उबाल आने तक पकाएं।

मसाले डालें –

  • अब इसमें कुटे हुए खड़े मसाले डालें।
  • साथ ही काला नमक, सोंठ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर भी मिला दें।

छुंदा पकाएं –

  • मिश्रण को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • जब छुंदा गाढ़ा हो जाए और गुड़ आंवले के साथ अच्छी तरह मिल जाए, तब गैस बंद कर दें।

यह भी पढ़ें – सबसे स्वादिष्ट पौष्टिक धनिया पंजीरी जो दे इम्युनिटी भरपूर और बीमारी कोसोदूर| Dhaniya panjiri recipe

ठंडा कर स्टोर करें –

  • छुंदा ठंडा होने पर और भी गाढ़ा हो जाएगा।
  • इसे साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें।

परोसने का तरीका –

  • आंवला गुड़ का छुंदा पराठे, पूरी, रोटी या सादा खाने के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
  • रोज़ थोड़ा-सा खाने से इम्युनिटी और पाचन दोनों मजबूत रहते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here