पनीर की भुर्जी एक स्वादिष्ट, जल्दी बनने वाली और प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी सब्जी है। इसे आप सुबह के नाश्ते, दोपहर के खाने या रात के खाने में पराठे, रोटी या ब्रेड के साथ परोस सकते हैं। यह सब्जी हर किसी को बहुत ही पसंद आता है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। आपका जब भी मन हो आप यह पनीर की भुर्जी कभी भी घर पर इस तरह से बनाकर खा सकते हैं।

Ingredients सामग्री –

  • Paneer पनीर – 250 gm
  • Mustard oil सरसो का तेल – 2 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1/2 tsp
  • Garlic लहसुन – 1 tsp
  • Onion प्याज – 2
  • Tomato टमाटर – 4
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

बनाने की विधि –

  • सब्जी बनाने के लिए कड़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छे से गरम कीजिए।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा को डालकर चटकाएं।
  • इसके बाद बारीक कटा हुआ लहसुन, प्याज और हरी मिर्च को 2 मिनट भूनें।
  • अब कटे हुए टमाटर डालें, फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और दो बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें पनीर(दरदरा तोड़े हुए या कद्दूकस किया) डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर एक कप पानी डालकर मिलाएं।
  • कड़ाही पर ढक्कन लगाकर सब्जी को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
  • सब्जी को पकाने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया और फिर गैस को बंद करें।
  • स्वादिष्ट पनीर की भुर्जी तैयार है।
  • इसे रोटी, नान रोटी, पराठा, ब्रेड या पाव के साथ गरम-गरम परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...