अनरसा की गोली एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है इसे चावल और गुड़ या शक्कर से तैयार किया जाता है। अनरसा बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है। जब इसे छोटे आकार की गोलियों के रूप में बनाया जाता है, तो इसे “अनरसा की गोली” कहा जाता है। स्वाद में बहुत ही बढ़िया होता है और बच्चे बड़े सभी को पसंद भी आता है इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है आप इस तरह से कभी भी अनरसे की गोली घर पर बना सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Soaked rice भीगा हुआ चावल- 1 cup
- Full cream milk दूध – 1 cup
- Sugar चीनी – 1/2 cup
- Desi ghee देशी घी – 1 tbsp
- Sesame seeds सफेद तिल
बनाने की विधि –
चावल तैयार करना –
- चावल को धोकर 6–7 घंटे पानी में भिगो दें।
- फिर पानी निकालकर चावल को किसी सूती कपड़े पर फैला दें ताकि हल्का सूख जाए।

- अब इन चावलों को मिक्सी में बारीक पीस लें। छलनी से छानकर महीन आटा या पाउडर बना लें।

डो (आटा) बनाना –
- गैस पर कड़ाही को रखें इसमें दूध और चीनी डालकर चीनी को घुलने तक पकाएं।

- फिर इसमें एक बड़े चम्मच घी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
यह भी पढ़ें – बिना चीनी के गुड़ वाला मुरब्बा इसे 1 बार खालो, चेहरा व बाल चमकते रहेंगे| Murabba Recipe
- अब इसमें चावल का आटा थोड़ा-थोड़ा करके डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह मिक्स करें जब तक नरम आटा जैसा मिश्रण न बन जाए।

- डो को बनाने के बाद गैस को बंद करें और इसे एक बर्तन में निकाल कर ठंडा होने दें।

- अब आटे में एक चम्मच तिल को डालकर अच्छे से मिला लें।

- हाथों में थोड़ा घी लगाकर आटे से छोटे-छोटे गोल गोले बना लें।

- आप इसे अपने हिसाब से छोटे बड़े आकार में बना सकते हैं।
- हर गोले को तिल में लपेट दें।
यह भी पढ़ें – बिना फेल बस 3चीज़ो से हलवाई जैसी खस्ता रसीली मिठाई बनाने का आसान तरीका |
तलना –
- कड़ाही में तेल या घी गरम करें और मध्यम आंच पर अनरसा की गोलियाँ धीरे-धीरे तलें।

- इन्हें पलटते रहें ताकि चारों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए।

- तलने के बाद नैपकिन पेपर पर निकालें।
- ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
- यह मिठाई को 2 से 3 सप्ताह तक स्टोर कर सकते हैं।
सुझाव (Suggestion) –
- चावल का पाउडर बहुत बारीक होना चाहिए।
- तिल से कोटिंग करने से इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर होते हैं।
- तलते समय आँच मध्यम में रखें ताकि अंदर से भी अच्छे से पक जाए और ऊपर से क्रिस्पी बनें।
















































