आलू पेटीज समोसे की तरह ही एक कुरकुरा बढ़िया नाश्ता है जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत ही पसंद आता है। वैसे तो आलू पेटी ओवन में बनाया जाता है लेकिन हम आपको इस लेख में बिना ओवन के डीप फ्राई करके बनाना बताएंगे जो की घर पर बड़े आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। इसको बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है जितना समय समोसे को बनाने में लगता है उतना ही समय ये आलू पेटीज भी बनकर तैयार हो जाता है लेकिन स्वाद में बहुत ही लाजवाब होता है। तो चलिए हम इसकी रेसिपी को जानते हैं-

Ingredients सामाग्री –

  • Maida मैदा – 2 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Ghee घी – 50 ml

Stuffing –

  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1/2 tsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Boiled potato उबले आलू – 4
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक, घी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर हल्का नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए।
  • आटे को 15 मिनट ढककर रख दें।

भरावन तैयार करना –

  • पैन में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
  • तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और हरी मिर्च को भूनें।
  • फिर उबला हुआ आलू, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर आलू को तीन से चार मिनट तक अच्छे से भून लीजिए।
  • आलू को भूनने के बाद इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं और फिर गैस को बंद करें।

यह भी पढ़ें – इस तरीके से हेल्दी नाश्ता बनाएंगे तो बच्चे बड़े नूडल्स पास्ता खाना भूल जाएंगे | Upma Recipe

  • आलू का भरावन तैयार है इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।
  • अब एक कटोरी में दो चम्मच मैदा और थोड़ा सा तेल डालकर साटा बना लीजिए।

पेटीज बनाना –

  • मैदा को अच्छे से मसलकर मुलायम करें और फिर इसकी छोटी-छोटी लोईयां बना लीजिए।
  • अब लोई की पतली शीट या पट्टी बेल लीजिये।
  • लेयर वाली पेटीज बनाने के लिए पहले एक बार में चार से पांच शीट बेल लें।
  • एक पट्टी के ऊपर साटा लगाए फिर उसके ऊपर दूसरा पट्टी चिपकाए और फिर उसके ऊपर से साटा लगाए।
  • इसी तरह से एक के ऊपर एक पट्टी को लगाकर साटा लगाएं।
  • पट्टी को चौकोर आकार में चार भागों में काटे।
  • सभी भाग पर थोड़ा-थोड़ा आलू का भरावन रखें।

यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आने पर सिर्फ 5 मिनट में मुरमुरे से सुपर क्रिस्पी मैसूर बोंडा | Bonda Recipe

  • इसके बाद पानी लगाकर इसे तीन कोण के आकार में मोड़कर पेटीज बना लीजिए।

तलना –

  • पेटीज को तलने के लिए कड़ाही में तेल डालकर हल्का गर्म करें।
  • तेल हल्का गर्म होने के बाद इसमें पेटीज को डालकर मध्यम आंच ऊपर से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लीजिए।
  • गरमा गरम आलू पेटीज तैयार इसे हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाने के लिए परोसिए।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...