मुरमुरे का बोंडा एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसान नाश्ता है मुरमुरा (लाई) से बना हुआ यह नाश्ता बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाता है और स्वाद भी बहुत बढ़िया होता है। इस नाश्ते को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं है सुबह-शाम में आप इसे कभी भी झटपट से बना कर तैयार कर सकते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Murmura मुरमुरा – 1 cup
  • Maida मैदा – 1 cup
  • Rice flour चावल का आटा – 2 tsp
  • Curd दही – 100 gm
  • Water पानी – 100 ml
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया
  • Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp

बोंडा बनाने की विधि –

  • सबसे पहले मुरमुरे को मिक्सी में महीन पीस लीजिये।
  • पिसा हुआ मुरमुरा एक बर्तन में निकाले।

यह भी पढ़ें – मेरे घर जब भी मेहमान आते हैं मैं झटपट यह नाश्ता बनाती हूं जल्दी और टेस्टी बनती है |

  • अब इसमें मैदा, चावल का आटा, दही और आधा कप पानी अच्छे से मिलाकर फेंट लीजिए।
  • इसे 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह फेंटे ताकि बैटर एकदम हल्का हो जाए।
  • इसके बाद बैटर में जीरा, हरा धनिया, नमक स्वाद अनुसार और बेकिंग सोडा अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब कड़ाही में तेल अच्छे से गर्म करें।

यह भी पढ़ें – सूजी आलू का इतना कुरकुरा टेस्टी चटपटा नाश्ता कि खाके होश उड़ जायेंगे।

  • हाथ से थोड़ा-थोड़ा बैटर उठाकर तेल में डालें। कड़ाही में जितना जगह है उतना बोंडा बना लीजिए।
  • इसे मध्यम आंच पर अलट पलटकर चारों तरफ से अच्छे से सुनहरे रंग में होने तक फ्राई करें।
  • तले हुए बोंडा नैपकिन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले।
  • बचे हुए बैटर का भी इसी तरह से बोंडा बना लीजिए।
  • गरमा गरम मुरमुरे का बोंडा तैयार है इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

सुझाव (Suggestion) –

  • चाहे तो आप इसमें मैश किए हुए उबले हुए आलू भी मिला सकते हैं।
  • बैटर को बहुत ज्यादा पतला न बनाएं थोड़ा गाढ़ा बैटर बनाएं क्योंकि गाढ़ा बैटर रहेगा तभी बोंडा बढ़िया बनेंगे।
  • बैटर को कम से कम 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह जरूर फेंटे इससे बोंडा तेल में एकदम फूले-फूले बनेंगे।
  • अगर आपको तीखा पसंद है तो आप इसमें लाल मिर्च और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...