फ्रूट कस्टर्ड एक ठंडी और स्वादिष्ट मिठाई (डेज़र्ट) है, जो दूध, कस्टर्ड पाउडर और ताजे कटे हुए फलों से बनाई जाती है। इसमें दूध को कस्टर्ड पाउडर और चीनी के साथ पकाकर गाढ़ा किया जाता है, फिर उसमें कटे हुए फलों को मिलाया जाता है। यह खास तौर पर गर्मियों में ठंडा-ठंडा खाया जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Full cream milk फुल क्रीम मिल्क – 1 ltr
  • Custard powder कस्टर्ड पाउडर – 1 tsp
  • Soaked sabudana भीगा हुआ साबूदाना – 1/2 cup
  • Sugar चीनी – 1/2 cup
  • Some dry fruits कुछ सूखा मावा
  • Some Fresh Fruits कुछ ताजा फल (सेब अनार आम केला अंगूर इत्यादि)

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि:

  • एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर लें और उसमें 4-5 टेबलस्पून ठंडा दूध डालकर अच्छे से घोल लें। ध्यान रखें गाठें न बनें।
  • एक कड़ाही में दूध को उबालें। जब दूध उबलने लगे, उसमें धीरे-धीरे कस्टर्ड का घोल डालते जाएँ और लगातार चलाते रहें।

यह भी पढ़ें – गारंटी है इससे टेस्टी मैंगो आइसक्रीम नहीं खायी होगी 10 मिनट में बनाये पूरे परिवार के लिए ठंडी ठंडी आइसक्रीम |

  • अब इसमें चीनी डालें और भीगा हुआ साबूदाना मिक्स करें। धीमी आँच पर 5-7 मिनट पकाएँ जब तक दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
  • इसके बाद कटे हुए मेवे को डालकर मिलाएं।
  • गैस बंद करें और इसे पंखे की हवा में ठंडा होने दें। फिर फ्रिज में आधे घंटे के लिए ठंडा करें।

यह भी पढ़ें – गर्मी में सबके लिए कुछ ठंडा-ठंडा बनाने का मन करे तो सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी रेसिपी।

  • अब सभी फलों को छोटे-छोटे पीस में काट लें। (फलों को आप अपने पसंद के अनुसार ले सकते हैं।)
  • ठंडे हुए कस्टर्ड में कटे हुए फल डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • अब एक बर्तन में फ्रूट कस्टर्ड को निकालें।
  • फिर ऊपर से कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं।
  • ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड सर्व करें। इसे आप डिनर के बाद डेज़र्ट में भी दे सकते हैं।

सुझाव (Suggestion) –

  • दूध में कस्टर्ड को मिलाने के बाद ज्यादा ना पकाएं क्योंकि फ्रिज में रखने के बाद दूध और गाढा हो जाता है।
  • खट्टे फल जैसे संतरा या अनानास का उपयोग न करें, इससे कस्टर्ड फट सकता है।
  • आप अपने पसंदीदा फल डाल सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...