सांभर एक दक्षिण भारतीय पारंपरिक व्यंजन है जो दाल (तुअर/अरहर दाल) और सब्ज़ियों से बनाया जाता है। इसमें इमली की खटास और खास मसालों का तड़का डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद खट्टा, तीखा और मसालेदार होता है। कुकर में सांभर बनाना आसान और झटपट तैयार होने वाला तरीका है। होटल जैसा सांभर आप घर पर ही इस तरह से आसानी से बना सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Some Vegetables कुछ सब्जी
- Soaked toor dal तूर दाल – 1 cup
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Sambhar masala सांभर मसाला – 1 tsp
- Tamarind pulp इमली पल्प
- Jaggery गुड
Tadka ingredients –
- Oil तेल – 1 tbsp
- Mustard seed सरसो दाना – 1 tsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Curry leaves and dry chilly करी पत्ता और सुखी लाल मिर्च
बनाने की विधि –
- तुअर दाल को 1 घंटे के लिए भिगो दें।
- इसके बाद मिक्सी में दाल को दरदरा पीस लें।

- अब सभी सब्जियों को छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।(सब्जियों में लौकी कद्दू टमाटर सहजन या आप अपने पसंद के अनुसार और भी सब्जियां ले सकते हैं।)

- अब कुकर में पिसा हुआ दाल कटे हुए सब्जियां, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, सांभर मसाला और ढाई कप पानी डालकर इसे मध्यम आंच 2 सिटी आने तक पकाएं।

- ठंडा होने पर इसको अच्छे से मैश कर लें।
यह भी पढ़ें – बिना किसी इडली स्टैंड के सूजी की इडली बनाने की ये विधि आपको हैरान कर देगी | Suji Idli Recipe
- अब इसमें इमली का पल्प और गुड़ को अच्छे से मिला लीजिए।

- कुकर को गैस पर रखें और इसे 2 से 3 मिनट अच्छे से उबाल लीजिए।

यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आने पर बिना तेल मसाले का कुछ बनाना हो तो 5 min में आलू से बनाये ये सुपर टेस्टी नाश्ता |
तड़का लगाना –
- एक छोटे पैन में तेल गरम करें।
- उसमें सरसों दाना जीरा को चटकाएं।
- फिर लाल मिर्च पाउडर, करी पत्ता, सुखी लाल मिर्च डालें।

- सुनहरा होने तक भूनें और फिर यह तड़का सांभर में डाल दें।
- सांभर बनकर तैयार है।

- सांभर को चावल, इडली, डोसा या वड़ा के साथ परोसें।

- स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया पत्ता भी ऊपर से डाल सकते हैं।
















































