बेसन करेले के पकोड़े एक अनोखा और स्वादिष्ट स्नैक है, जो करेले के कटे हुए टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता है। ये पकोड़े कुरकुरे होते हैं और करेले के स्वाद के साथ बेसन मसालों का तड़का बहुत स्वादिष्ट लगता है।
Ingredients सामग्री –
- Bitter gourd करेला – 500 gm
- Gram flour बेसन – 200 gm
- Rice flour चावल का आटा – 2 tbsp
- Grated ginger garlic अदरक लहसुन – 1 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
- Garam masala गरम मसाला – 1/4 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
- Chaat masala चाट मसाला- 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि:
करेले तैयार करें:
- करेलों को पतले स्लाइस में काटें।

- इनमें थोड़ा नमक लगाकर 15–20 मिनट रखें ताकि कड़वाहट कम हो जाए।
- फिर पानी से धोकर अच्छी तरह निचोड़ लें।
घोल तैयार करें –
- एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक-लहसुन और नमक को मिलाएं।

- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें (ना ज़्यादा पतला, ना ज़्यादा गाढ़ा)।

- घोल में करेले के टुकड़े डालें और अच्छे से कोट कर लें।

पकोड़े तलें –
- कढ़ाई में तेल गरम करें।
- एक-एक कर के करेले के टुकड़ों को घोल समेत तेल में डालें।

- धीमी-मध्यम आंच पर कुरकुरा और सुनहरा होने तक तलें।

- टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
- गरम-गरम बेसन करेले के पकोड़े चटनी या चाय के साथ परोसें।
परोसने का सुझाव –
- हरी धनिया-पुदीना चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें।
- इसे आप चाय के साथ स्नैक के रूप में या दाल-चावल के साथ साइड डिश के रूप में भी खा सकते हैं।
















































