प्याज–मूंगफली समोसा एक बेहद स्वादिष्ट, कुरकुरा और अलग स्वाद वाला नाश्ता है। इसमें उबली आलू की जगह भुनी हुई मूंगफली और प्याज का मसालेदार भरावन भरा जाता है, जो इसे हल्का, क्रंची और चटपटा बनाता है। चाय के साथ या मेहमानों के लिए यह समोसा बहुत ही पसंद किया जाता है। ऊपर से इसका सुनहरा रंग और अंदर का मसालेदार मिश्रण हर किसी का दिल जीत लेता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Maida मैदा – 1.5 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Ghee घी – 2 tbsp

Step – 2

  • Roasted peanuts भुनी हुई मूंगफली – 50 gm
  • Namkeen नमकीन – 2 tbsp
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Onion प्याज – 2
  • Chaat masala चाट मसाला – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1/4 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp

स्लरी के लिए –

  • Refined flour मैदा – 2 tsp
  • Oil तेल – 2 tsp

बनाने की विधि (method) –

आटा तैयार करें –

  • एक बर्तन में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रेस्ट पर रख दें।

भरावन तैयार करें –

  • मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली, नमकीन, हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया डालकर दरदरा पीस लें।
  • अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और इसमें कटा प्याज, चाट मसाला, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। स्वादिष्ट भरावन तैयार है।

यह भी पढ़ें – सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म बस पानी में घोलो और 6 मिनट में चीला बनाओ |

स्लरी बनाएं –

  • एक कटोरी में मैदा और तेल डालकर पानी की मदद से गाढ़ी स्लरी बना लें।

समोसा शीट तैयार करें –

  • आटे को फिर से मसलकर छोटी लोइयाँ बनाएं। हर लोई को गोल पतली शीट में बेल लें।
  • अब तवे पर शीट को आधा-आधा मिनट हल्का सा सेक लें (पूरी तरह नहीं पकाना है)।

समोसा बनाएं –

  • सेकी हुई शीट को चार बराबर भागों में काट लें।
  • हर टुकड़े पर मैदे की स्लरी लगाएं, बीच में भरावन रखें और त्रिकोण आकार में मोड़कर अच्छे से चिपका दें।

यह भी पढ़ें – अंकुरित मूंग से बना ऐसा टेस्टी चटपटा नाश्ता की जो भी खाये इसका दीवाना हो जाए | Tasty Moong Ka Nasta

तलना –

  • कढ़ाही या पैन में तेल गरम करें। मध्यम आंच पर समोसों को डालकर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तल लें।

परोसने का तरीका –

  • गरमागरम प्याज–मूंगफली समोसे को हरी चटनी, मीठी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। ऊपर से हरी मिर्च सजाएँ, स्वाद दोगुना हो जाएगा।

टिप्स: –

  • मूंगफली दरदरी ही पीसें, तभी अच्छा क्रंच आएगा।
  • समोसे धीमी आंच पर तलें ताकि अंदर तक कुरकुरे बनें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...