मूंग दाल का लड्डू वैसे तो परंपरागत मिठाइयों में से एक है, लेकिन जब इसे रबड़ी के साथ बनाया जाता है तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है। रबड़ी और मूंग दाल का मिश्रण लड्डू को अधिक मलाईदार, नर्म और समृद्ध स्वाद देता है। इसमें दूध, मिल्क पाउडर और सूखे मेवे इसे और हेल्दी और स्वादिष्ट बनाते हैं। तगार (भुना चीनी पाउडर) इसमें मिठास को हल्का और एकदम बैलेंस करता है। यह लड्डू त्योहारों, प्रसाद या किसी खास मौके के लिए एक परफेक्ट मिठाई है।
Ingredients सामाग्री –
- Moong Dal मूंग दाल – 1 cup
- Milk दूध – 300 ml
- Milk powder मिल्क पाउडर – 200 gm
- Desi ghee देशी घी
- Some dry fruits कुछ सूखा मावा
- Tagaar तगार – 200gm
- Cardamom powder इलायची पाउडर – 1/2 tsp
बनाने की विधि (Method) –
मूंग दाल को भूने और पीसें –
- सबसे पहले मूंग दाल को धोकर इसे पंखे की हवा में सुखा लें ताकि पानी न लगा रहे।
- गैस पर पैन को रखें फिर इसमें मूंग दाल को डालें।
- दाल को मध्यम आंच पर सुनहरे रंग में होने तक भूनें।

- दाल को भूनने के बाद प्लेट में निकाल कर ठंडा करें।
- ठंडा करने के बाद अब मूंग दाल को मिक्सी जार में पीसकर महीन पाउडर बना लें।

रबड़ी बनाना –
- एक अलग कड़ाही में दूध गर्म करें।
- फिर मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

- धीमी आंच पर बराबर चलाते हुए थोड़ा गाढ़ा होने दें।

- यह मिश्रण रबड़ी जैसा होना चाहिए।
मेवा और मूंगदाल भूनना –
- एक कढ़ाई में एक बड़े चम्मच घी डालें।
- फिर कढ़ाई में काजू, बादाम को डालकर हल्के सुनहरे रंग में फ्राई करें।

यह भी पढ़ें – बिना किसी झारा के गारंटी है, बूंदी बनाने के इससे आसान तरीका आज तक नहीं देखा होगा |
- काजू बादाम को प्लेट में निकाल लें। फिर इसे बारीक काट लें।
- अब कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी डालें और फिर पिसे हुए मूंग दाल को डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें।

- इसके बाद गैस को बंद करें।
मिश्रण तैयार करना और लड्डू बनाना –
- मूंगदाल (मिश्रण) थोड़ा गुनगुना रहे तब इसमें रबड़ी और तगार मिलाएं।


यह भी पढ़ें – सिर्फ तीन चीजों से आटे का मालपुआ बनाने का इतना आसान तरीका आज से पहले कहीं नहीं देखा होगा |
- फिर कटे हुए सूखे मेवे, पिस्ता और इलायची पाउडर डालें।
- सबको अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसके बाद हाथों पर घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।

- लड्डू को बनाकर प्लेट में रखें।
- एयरटाइट कंटेनर में रखने पर यह 7–10 दिन तक ताज़ा रहता है।
सुझाव (Suggestion) –
- तगार की जगह पिसी हुई चीनी भी इस्तेमाल की जा सकती है।
- धीमी आंच पर दाल को धीरे-धीरे भूनें ताकि स्वाद परफेक्ट आए।
















































