स्वादिष्ट नाश्ता कच्चे आलू और प्याज के पेस्ट से तैयार किया जाता है। इसमें सूजी और गेहूं के आटे का इस्तेमाल करके एक सॉफ्ट लेकिन बाहर से क्रिस्पी टेक्स्चर मिलता है। इस नाश्ते की खासियत यह है कि इसे बिना किसी उबाले या लंबी तैयारी के सिर्फ कच्चे आलू और मसालों के साथ बनाया जाता है। यह नाश्ता शाम की चाय या बच्चों के टिफ़िन के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Raw potato कच्चे आलू – 2
  • Onion प्याज – 1
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Mustard seed सरसो का तेल – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Sesame seeds सफेद तिल – 1 tsp
  • Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
  • Some curry leaves कुछ करी पत्ता
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly लाल मिर्च – 2
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
  • Semolina सूजी – 1/2 cup

बनाने की विधि (Method) –

आलू पेस्ट तैयार करना –

  • सबसे पहले कच्चे आलू को धोकर छील लें।
  • अब आलू, प्याज को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
  • ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा पतला ना हो।

तड़का और मिश्रण बनाना –

  • एक पैन में 1 tbsp तेल गर्म करें।
  • उसमें सरसों के दाने, जीरा, करी पत्ता और सफेद तिल डालकर भून लें।
  • फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक और करी पत्ता डालकर भूनें।
  • अब इसमें डेढ़ कप पानी और आलू-प्याज का पेस्ट डालें।
  • फिर नमक, लाल मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिलाएं।

सूजी और आटा मिलाना –

  • अब पैन में धीरे-धीरे सूजी मिलाएँ।
  • लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने।
  • अब गेहूं का आटा मिलाएं और गाढ़ा डो पकाकर तैयार करें।
  • करीब 3–4 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें।
  • डो को ठंडा होने दें।

आकार देना –

  • हाथ में थोड़ा तेल लगाकर डो के छोटे-छोटे भाग लें।
  • इन्हें त्रिकोण (triangle), गोल या अपनी पसंद के किसी भी आकार में बना लें।

तलना –

  • पैन या कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • नाश्ते को गर्म तेल में डालें।
  • मध्यम आंच पर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  • आलू प्याज का गरमा गरम नाश्ता तैयार है।

सर्विंग –

  • इन्हें गर्मागर्म हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...