आजकल बिना ओवन के घर पर केक बनाना बहुत आसान हो गया है। यह गेहूं के आटे का ओरियो केक न सिर्फ हेल्दी है बल्कि स्वाद में भी बहुत सॉफ्ट और चॉकलेटी लगता है। इसमें मैदा की जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल किया गया है और ओरियो बिस्किट के कारण बच्चों को यह केक बहुत पसंद आता है।
यह केक कुकर में, बिना अंडे और कम सामग्री में आसानी से बन जाता है। चाय के साथ, बच्चों के टिफिन या किसी छोटे फंक्शन के लिए यह एक परफेक्ट केक रेसिपी है।

Ingredients सामग्री –

  • Oreo ओरिओ बिस्किट – 1 pkt(50 gm)
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 1 cup
  • Sugar चीनी – 1/2 cup
  • Oil तेल 2 tbsp
  • Milk दूध – 1.5 cup
  • Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp
  • Baking powder बेकिंग पाउडर – 1/2 tsp
  • Some chopped nuts कटे हुए मेवा

बनाने की विधि (Recipe) –

ओरियो बिस्किट पीसें –

  • सबसे पहले ओरियो बिस्किट को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें और अलग रख दें।

केक का बैटर तैयार करें –

  • एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, पिसा हुआ ओरियो बिस्किट, चीनी, तेल, दूध इन सभी को अच्छे से फेंट लें ताकि गांठ-रहित स्मूद बैटर बन जाए।
  • अब बैटर को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें।

कुकर को प्री-हीट करें –

  • गैस पर एक बड़ा कुकर रखें।
  • कुकर के तले में नमक डालें उसके ऊपर स्टैंड रखें।
  • कुकर को ढक्कन लगाकर 10 मिनट मध्यम आंच पर प्री-हीट करें।(सीटी और रबर हटा दें)

अंतिम मिश्रण तैयार करें –

  • अब रेस्ट किए हुए बैटर में बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, कटे हुए मेवा हल्के हाथ से एक दिशा में अच्छे से मिक्स करें।

केक सेट करें –

  • केक मोल्ड में चारों तरफ तेल लगाएँ नीचे बटर पेपर बिछाएँ।
  • अब पूरा बैटर मोल्ड में डालें और थोड़ा कटे हुए मेवा डालें।
  • इसे हल्का सा टैप करें।

केक पकाएँ –

  • केक मोल्ड को प्री-हीट कुकर में स्टैंड पर रखें।
  • ढक्कन बंद करें (सीटी बिना) मध्यम आंच पर 30 मिनट तक पकाएँ।
  • 30 मिनट बाद टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है।

ठंडा करें और परोसें –

  • केक को बाहर निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • फिर मोल्ड से निकालें, टुकड़ों में काटें और सर्व करें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...