थेकुआ बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की एक बेहद लोकप्रिय पारंपरिक मिठाई/नाश्ता है। इसे खासतौर पर छठ पूजा में प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। इसका स्वाद कुरकुरा, हल्का मीठा और देसी घी व गुड़ की खुशबू से भरपूर होता है। थेकुआ की खासियत यह है कि इसे बिना फ्रिज के कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है, क्योंकि इसमें नमी नहीं होती और यह पूरी तरह कुरकुरा बनाया जाता है। यात्रा, पिकनिक, स्नैक के रूप में भी यह एक बढ़िया विकल्प है।

Ingredients सामाग्री –

  • Jaggery गुड़ – 1 cup
  • Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
  • Dry coconut सूखा नारियल – 1/2 cup
  • Cardamom powder इलायची पाउडर – 1/2 tsp
  • Fennel seeds सौंफ – 1 tsp
  • Ghee घी – 1/4 cup

थेकुआ बनाने की विधि (Thekua Recipe Hindi) –

गुड़ का घोल तैयार करें –

  • एक पैन में ½ कप पानी गरम करें।
  • इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघला लें।
  • गुड़ पूरी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें और घोल को थोड़ा ठंडा होने दें।

आटा तैयार करें –

  • एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें।
  • इसमें सूखा नारियल, सौंफ और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • अब इसमें ¼ कप घी डालकर दोनों हथेलियों से अच्छी तरह मिला लें ताकि आटे में मोहन अच्छे से मिल जाए।
  • धीरे-धीरे गुड़ का घोल डालकर आटा गूंथ लें।
  • (आटा पूरी तरह कसकर गुंथा होना चाहिए ताकि थेकुआ कुरकुरे बनें।)

यह भी पढ़ें – सिर्फ दो चीजों से बनाएं ब्रेड की मुंह में घुल जाने वाली रसमलाई | Bread Rasmalai

थेकुआ का आकार बनाएं –

  • आटे से छोटे-छोटे लोई बनाएं।
  • इन्हें हाथ से चपटा करें या थेकुआ की लकड़ी वाली डिजाइन वाली सांचे पर हल्का प्रेस करें।
  • सभी पीस तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें – सूजी के गुलाब जामुन बनाने की विधि | Suji Ke Gulab Jamun |

थेकुआ तलें –

  • कढ़ाई में तेल/घी मध्यम आंच पर गरम करें।
  • थेकुआ को धीमी–मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
  • अच्छे से कुरकुरे होने पर निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें।

सर्व करें और स्टोर करें –

  • थेकुआ ठंडा होने के बाद अधिक कुरकुरे हो जाते हैं।
  • इन्हें एयरटाइट डिब्बे में 10–15 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।

टिप्स –

  • गुड़ का घोल हल्का गरम ही प्रयोग करें।
  • आटा थोड़ा सख्त गूंथें, नरम आटे से थेकुआ टूट सकते हैं।
  • तलते समय आंच धीमी रखें ताकि अंदर तक कुरकुरापन आए।
  • चाहे तो थोड़े मेवे या तिल भी मिला सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...