चावल के आटे का कुरकुरे एक पारंपरिक घरेलू स्नैक है, जिसे खासतौर पर गर्मियों में बनाकर धूप में सुखाया जाता है और पूरे साल के लिए स्टोर किया जाता है। यह खाने में बेहद हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसे चाय के साथ या हल्के नाश्ते के रूप में परोसा जा सकता है। सही तरीके से सुखाकर और एयरटाइट डिब्बे में रखने पर यह सालभर खराब नहीं होता।

Ingredients सामग्री –

  • Rice flour चावल का आटा – 1 cup
  • Water पानी – 8 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Cumin जीरा – 1 tsp
  • Red chilli flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp

बनाने की विधि –

घोल तैयार करें –

  • सबसे पहले एक गहरे बर्तन में 1 कप चावल का आटा और 4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गुठली न रहे। पतला और स्मूद घोल तैयार करें।

पकाने की प्रक्रिया –

  • अब गैस पर एक पतीला रखें और उसमें 4 कप पानी व नमक डालकर गर्म करें।
  • जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें तैयार किया हुआ आटे का घोल डाल दें।
  • मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि घोल नीचे से चिपके नहीं।
  • कुछ ही मिनटों में मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें – बिना फिटकरी के सालभर चलने वाला आलू के एकदम सफ़ेद,क्रिस्पी चिप्स बनाने का ये नया तरीका आजतक देखा ना होगा।

मसाला मिलाएं –

  • जब मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए तो उसमें जीरा और कुटी हुई लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।

ठंडा करें –

  • गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। (पूरी तरह ठंडा नहीं, हल्का गरम रहे तो बेहतर रहता है)

आकार दें –

  • अब इस बैटर को कोन वाली पॉलिथीन (या पाइपिंग बैग) में भर लें।
  • एक बड़ी पॉलिथीन शीट बिछाकर उस पर हल्का सा तेल लगा दें।
  • अब कोन से दबाते हुए लंबी-लंबी स्टिक के आकार में कुरकुरे बनाएं।

धूप में सुखाएं –

  • तैयार किए हुए कुरकुरों को तेज धूप में 1 दिन (या पूरी तरह सूखने तक) सुखाएं।
  • जब ये पूरी तरह सूख जाएं और सख्त हो जाएं, तब इन्हें इकट्ठा कर लें।

यह भी पढ़ें – दो कप चावल में ढेर सारा पापड़ एक बार बनाकर साल भर तक स्टोर कर सकते हैं। Papad recipe

तलने की विधि –

  • कढ़ाही में तेल गरम करें।
  • गरम तेल में सूखे कुरकुरे डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • तलने के बाद टिशू पेपर पर निकाल लें।

स्टोर करने का तरीका –

  • सूखे हुए (बिना तले) कुरकुरों को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।
  • नमी से दूर रखें।
  • सही तरह से सुखाए गए कुरकुरे 1 साल तक सुरक्षित रहते हैं।

खास टिप्स –

  • बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न रखें।
  • धूप अच्छी हो तो ही सुखाएं, वरना फंगस लग सकती है।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए आप अजवाइन या काली मिर्च भी मिला सकते हैं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...