यह एक बेहतरीन और हेल्दी नाश्ता है जो पोहे और गेहूं के आटे से बनाया जाता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार सब्जियों की स्टफिंग से भरा हुआ यह स्नैक बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है। चाय के साथ या टिफिन के लिए यह परफेक्ट रेसिपी है।
Ingredients सामाग्री –
- Poha पोहा – 1.5 cup
- Oil तेल – 1 tbsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Grated Garlic ginger अदरक लहसुन पेस्ट- 1 tsp
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Green peas हरी मटर – 100 gm
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Some vegetables कुछ हरी सब्जियां
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Schezwan sauce सेजवान सॉस – 1 tsp
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
Step – 2
- Oil तेल – 1 tsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Sesame seeds सफेद तिल – 1 tsp
- Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
- Wheat flour गेहूं का आटा – 200 gm
बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe)
पोहा तैयार करें –
- सबसे पहले पोहे को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें और अलग रख दें।
स्टफिंग तैयार करें –
- कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल गरम करें।
- जीरा डालकर चटकने दें।
- अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
- अब हरी मटर और बाकी सब्जियाँ डालकर 2–3 मिनट पकाएँ।
- नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और सेजवान सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

- अंत में हरा धनिया डालकर मिलाएँ और स्टफिंग को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।

यह भी पढ़ें – समोसा कचोरी पकौड़ी सब भूल जाएंगे जब इस तरीके से आलू प्याज का नाश्ता बनाएंगे | Nashta Recipe
डो (आटा) तैयार करें –
- दूसरी कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच तेल गरम करें।
- जीरा और सफेद तिल डालकर हल्का भूनें।
- अब 2 कप पानी, नमक और कुटी लाल मिर्च डालकर पानी उबालें।

- उबलते पानी में पोहे का पाउडर और गेहूं का आटा डालें।

- अच्छे से मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
- गैस बंद करें और थोड़ा ठंडा होने दें।

- ठंडा होने पर हाथ से नरम डो गूंध लें।
कचौरी बनाना –
- डो की छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें।
- हर लोई को थोड़ा चपटा करके बीच में सब्जियों की स्टफिंग रखें।

- किनारों को बंद करके हल्का दबाकर कचौरी का आकार दें।

यह भी पढ़ें – सब्जियों से भरी हुई एकदम कम तेल में बना बहुत ही टेस्टी और हैल्दी नाश्ता |
तलना –
- कढ़ाई में तेल गरम करें।
- मध्यम आंच पर कचौरियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

- टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
परोसने का तरीका
- गरमागरम पोहा वेज कचौरी को हरी चटनी, टमाटर सॉस या मीठी चटनी के साथ परोसें।















































