कुंदरू एक हरी सब्ज़ी है जिसे तुंडी या टिंडोरा भी कहा जाता है। यह हल्की और पौष्टिक होती है। कुंदरू की सब्ज़ी उत्तर भारत में खासतौर पर रोटी और पराठे के साथ खाई जाती है। वहीं मसाला पराठा एक स्वादिष्ट और मसालेदार पराठा है, जिसे गेहूं का आटा और कुछ मसाले के साथ बनाया जाता है। यह दोनों व्यंजन मिलकर लाजवाब स्वाद और भरपूर पोषण देते हैं।

Ingredients सामाग्री –

  • Wheat flour गेहूं का आटा- 2 cup
  • Oil तेल – 1 tbsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 tsp
  • Ajwain अजवाइन – 1 tsp
  • Kundru कुंदरु – 500 gm
  • Mustard oil सरसो का तेल – 2 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Crushed coriander दरदरा धनिया – 1 tsp
  • Garlic लहसुन – 1 tsp
  • Red chilly लाल मिर्च – 2
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Onion प्याज – 1

Step – 2

  • Salt to taste
  • Cumin powder – 1 tsp
  • Coriander powder – 1 tsp
  • Red chilly powder – 1 tsp
  • Turmeric powder – 1/4 tsp
  • Garam masala – 1/4 tsp
  • Mango powder – 1 tsp
  • Some coriander leaves

सब्जी बनाने की विधि –

  • सबसे पहले कुंदरू को धोकर छोटे-छोटे लंबे पीस में काट लें।
  • गैस पर कढ़ाई को रखें इसमें दो बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद जीरा दरदरा पीसा हुआ धनिया डालकर भूनें।
  • फिर इसमें कटे हुए लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें।
  • अब इसमें कुंदरू को डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • फिर ढक्कन लगाकर 2 से 3 मिनट तक पका लीजिए।
  • पकाने के बाद अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • कढ़ाई पर फिर से ढक्कन लगाकर सब्जी को 10 से 12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
  • सब्जी को पकाने के बाद अब इसमें अमचूर पाउडर और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
  • कुंदरू की सब्जी तैयार है पराठे, पूरी , रोटी के साथ इस सर्वे करें।

पराठा बनाने की विधि –

  • पराठे के लिए एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, तेल, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर हल्का नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए।
  • आटे को 10 से 15 मिनट ढक कर सेट होने दें।
  • सैट होने के बाद पराठे के लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए।
  • लोई को बोर्ड या चकले पर पूरी जैसा बेल लें और फिर इसमें ऊपर से तेल लगाएं।
  • इसके बाद इसे चौकोर आकार में मोड़ें। आप तीन कोन या गोल पराठा भी बना सकते हैं।
  • थोड़े से कलौंजी और हरा धनिया लगाएं।
  • फिर पराठे को चौकोर आकार में बेल लीजिए।
  • तवे पर तेल लगाकर गर्म करें फिर पराठे को डालें।
  • पराठे में दोनों तरफ से तेल लगाकर सुनहरे रंग में चिती पड़ने तक सेंके।
  • गरमा-गरम मसाला पराठा तैयार है।

सर्व करने का तरीका –

  • कुंदरू की सब्ज़ी को मसाला पराठे के साथ परोसें।
  • साथ में दही या अचार हो तो स्वाद और बढ़ जाएगा।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...