मुरमुरा सूजी का नाश्ता एक हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता है। यह पेट भरने वाला होने के साथ-साथ पचने में भी हल्का होता है। इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है यह नाश्ता हल्का, कुरकुरा और कम तेल वाला होता है, जिसे आप सुबह या शाम के नाश्ते के साथ आसानी से बना सकते हैं।
Ingredients –
- Murmura मुरमुरा – 1 कप
- Semolina सूजी – 1 कप
- Oil तेल – 1 बड़े चम्मच
- Water पानी – 1.5 कप
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
- Red chilli flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
भरावन (Filling) –
- Gram Flour बेसन – 1/2 कप
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
- Garam masala powder गरम मसाला पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
Tadka तड़का/सेंकने के लिए –
- Oil तेल – 2 बड़े चम्मच
- Sesame seeds सफेद तिल – 1 छोटी चम्मच
- Some curry leaves थोड़ा सा करी पत्ता
- Red chilli flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
नाश्ता बनाने की विधि –
- सबसे पहले मिक्सी जार में मुरमुरा और सूजी को महीन पीस ले।
- गैस पर कढ़ाई को रखें एक बड़े चम्मच तेल डालें और अच्छे से गर्म करें।
- तेल जैसे ही गर्म हो जाए तो जीरा और राई को डालकर चटकाएं।
- फिर कद्दूकस किया हुआ अदरक को सुनहरे रंग में भूनें।
- अब इसमें डेढ़ कप पानी, कुटी हुई लाल मिर्च, स्वाद अनुसार नमक और पीसा हुआ मुरमुरा सूजी का पाउडर, थोड़ा सा हरा धनिया डालें।
- इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुखा होने तक पकाएं।
- मिश्रण सुखा होने के बाद गैस को बंद करें और कढ़ाई को उतारकर ठंडा होने दें।
यह भी पढ़ें – नए तरीके से,बेसन फेटते समय बस यह एक चीज मिला दे फिर देखिए कितने क्रिस्पी शिमला मिर्च के पकोड़े बनेगे।
भरावन के लिए-
- अब एक बर्तन में बेसन, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लीजिए।
नाश्ते को बनाना –
- मिश्रण ठंडा होने के बाद एक बार अच्छे से मसलकर मुलायम करें और फिर लोई बना ले।
- लोई को चकले पर बेलें और फिर चौकोर आकार में काट लें।
- इसके ऊपर से बेसन का घोल लगाएं।
- फिर मोड़कर रोल कर लीजिए।
- सभी रोल ऐसे ही बनाकर तैयार कर लीजिए।
यह भी पढ़ें – केवल 3 आलू से नया गरमा गरम कुरकुरा नाश्ता जो भी खाए खाता ही जाए |
भाप में पकाना –
- कढ़ाई में दो कप पानी और एक स्टैंड को रखें।
- फिर स्टैंड पर नाश्ते को रखें और ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर 12 से 15 मिनट तक पकाएं।

- पकने के बाद नाश्ते को बाहर निकाल कर ठंडा करें।
- इसके बाद अपने हिसाब से इसे चाकू से छोटे-छोटे पीस में काट लें।

सेंकना –
- पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
- इसके बाद सफेद तिल, करी पत्ता डालकर अच्छे से भून लें।
- अब पैन में नाश्ते को डालकर हल्का सुनहरा होने तक सेंके। थोड़ा सा कुटी हुई लाल मिर्च मिलाएं।

- गरमा गरम सूजी और मुरमुरे का नाश्ता तैयार है इसे मूंगफली टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
















































