उबले हुए आलू और चावल के आटे का यह एक बहुत ही स्वादिष्ट आसान नाश्ता है। रोज-रोज जब आपको एक ही नाश्ता बनाकर बोर हो गए हो तो आप यह आलू का नाश्ता ट्राई कीजिए यह एक झट-पट बनने वाला आसान और स्वादिष्ट नाश्ता है इसे बनाना बहुत ही आसान है और ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं है थोड़े चीजों में आप इस नाश्ते को जब मन हो कभी भी बनाये और चटनी के साथ सर्व करें।

Ingredients सामाग्री –

  • Boiled potato कच्चे आलू – 3
  • Rice flour चावल का आटा – 1 cup
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Dum aloo masala दम आलू मसाला – 1 tsp
  • Chaat masala चाट मसाला – 1 tsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • पानी – 1.5 कप

बनाने की विधि (Method) –

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लीजिए। आप चाहे तो आलू को महीन मैश कर सकते हैं।
  • अब एक गहरे बर्तन में चावल का आटा, हरा धनिया, कुटी हुई लाल मिर्च, दम आलू मसाला, चाट मसाला, जीरा, स्वाद अनुसार नमक डालकर मिला लीजिए।

यह भी पढ़ें – दही और गेहूं के आटे से बना इतना चटपटा नाश्ता कि एक बार खा लिया तो दिन भर भूख नहीं लगेगी |

  • इसके बाद इसमें डेढ़ कप पानी और कद्दूकस किया हुआ उबला आलू डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • एक थाली में तेल लगाकर चिकना करें।
  • फिर थाली में मिश्रण को डालकर एक बराबर सेट कर लें।
  • अब कड़ाही में दो कप पानी और एक स्टैंड डालें और फिर पानी को गर्म करें।
  • पानी गर्म होने के बाद कड़ाही में स्टैंड पर थाली को रखें।
  • ढक्कन लगाकर इसे 7 से 8 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।

यह भी पढ़ें – भाप में पका हुआ चावल और गेहूं के आटे से बना ऐसा नया टेस्टी नाश्ता है जो खाए खाता जाए |

  • पकाने के बाद इसमें चाकू डालकर जांच करें यदि चाकू साफ निकले तो समझिए पक चुका है।
  • इसे कड़ाही से बाहर निकाल कर अच्छी तरह ठंडा कर लें।
  • इसके बाद आप इसे मनचाहे आकार में छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।
  • नाश्ते को तलने के लिए पैन में तेल डालकर अच्छे से गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद पैन में नाश्ते को डालकर सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लीजिए।
  • गरमा गरम नाश्ते को आप हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ खाने के लिए परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...