ग्रेवी वाली मसाला सूजी की इडली दरअसल एक ट्विस्ट वाली डिश है, यह एक तरह से इडली + सांभर या मसाला करी का कॉम्बिनेशन है। जो साधारण सूजी (रवा) की इडली को मसालों वाली ग्रेवी के साथ परोसी जाती है। मसालेदार ग्रेवी से उसमें खूब स्वाद आ जाता है। यह एक नई रेसिपी आपके लिए हो सकती है आप इस रेसिपी जरूर ट्राई करें।

Ingredients सामाग्री –

  • Semolina सूजी – 1 cup
  • Curd दही – 1/2 cup
  • Water पानी – 1/2 cup
  • Tomato टमाटर – 2
  • Ginger अदरक – 2
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Garlic लहसुन – 10
  • Roasted peanut भुनी हुई मूंगफली – 2 tbsp

Step – 2

  • Mustard oil सरसो का तेल – 2 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Some curry leaves करी पत्ता
  • Onion प्याज – 1
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Eno ईनो – 1

Tadka ingredients –

  • Oil तेल – 2 tsp
  • Mustard seed सरसो दाना – 1 tsp
  • Dry Red Chilli & curry leaves सुखी लाल मिर्च और करी पत्ता

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले एक बर्तन में सूजी दही पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद इसे ढक कर 10 से 15 मिनट के रख दीजिए ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।
  • अब मिक्सर जार में टमाटर लहसुन की कलियां अदरक हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली डालकर महीन पीस लें।
  • टमाटर का पेस्ट एक बर्तन में निकाल लीजिए।

यह भी पढ़ें – मेरे घर जब भी मेहमान आते हैं मैं झटपट यह नाश्ता बनाती हूं जल्दी और टेस्टी बनती है |

  • अब पैन में 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म कीजिए।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा करी पत्ता प्याज को भून लें।
  • फिर टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद मसाले में एक कप पानी डालकर मिला लें।
  • अब ढक्कन लगाकर मसाले को 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच पका लें।
  • इधर सूजी फूलने के बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक, एक पाउच इनो थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिला दीजिए।
  • अब मसाले में एक एक बड़े चम्मच इस तरह से बैटर को डालें। जितना पैन में जगह है मसाले में उतने बैटर को डालकर इडली बना लीजिए।
  • फिर से ढक्कन लगाकर इसे 10 मिनट तक पकाएं ताकि इडली मसाले में अच्छी तरह पक जाए।

यह भी पढ़ें – नाश्ते में कुछ समझ में ना आए तो सिर्फ एक कप सूजी और 2 आलू से नए तरीके का नाश्ता बनाइए।

  • चाकू या लकड़ी तीली डालकर चेक करें यदि साफ निकले तो समझिए मसाला इडली तैयार है।
  • गैस को बंद करें और मसाला इडली को प्लेट में निकाल लें।
  • इसके ऊपर से सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और राई का तड़का लगाएं।
  • गरमा गरम मसाला इडली सभी को खाने के लिए परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...