भिंडी आलू की चटपटी मसालेदार सूखी सब्जी एक स्वादिष्ट और मसालेदार इंडियन डिश है जो खासतौर पर दोपहर या रात के खाने में परोसी जाती है। इसे रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ खाया जाता है। यह सब्जी तली हुई भिंडी और आलू के साथ मसालों का बढ़िया तालमेल देती है।

Ingredients सामाग्री –

  • Ladyfinger भिंडी – 500 gm
  • Tomato टमाटर – 2
  • Onion प्याज – 1
  • Ginger अदरक – 2
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Garlic लहसुन – 1 tbsp
  • Mustard oil सरसो का तेल – 1 tbsp
  • Raw potato कच्चे आलू – 4
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp

Step – 2

  • Mustard oil सरसो का तेल – 2 tbsp
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Bayleave तेजपत्ता – 1
  • Dry red chilly सुखी लाल मिर्च – 2
  • Onion प्याज – 2
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1/2 tsp
  • Cumin powder जीरा पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती

बनाने की विधि –

भिंडी और आलू तैयार करें –

  • भिंडी को अच्छी तरह धोकर सुखा लें (गिली भिंडी चिपचिपी बनती है)।
  • भिंडी और आलू को लंबाई में काट लें।

आलू तलें –

  • कढ़ाही में 1.5 बड़े चम्मच सरसों तेल गर्म करें।
  • कटे हुए आलू डालें और मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • फिर अलग निकाल लें।

यह भी पढ़ें – होटल ढाबे से भी बढ़िया मटर पनीर की सब्जी, खाने वाले उंगलियां चाट चाट कर खाएंगे। 

भिंडी तलें –

  • उसी कढ़ाही में बचा हुआ तेल डालें।
  • इसके बाद भिंडी और आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालें और मध्यम आंच पर भूनें जब तक वह नर्म और हल्की कुरकुरी न हो जाए (लगभग 8-10 मिनट)।
  • भिंडी को भी अलग निकाल लें।

मसाले को पकाएं –

  • मिक्सी जार में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब कड़ाही में फिर से दो बड़े चम्मच सरसों तेल डालकर गरम कीजिये।
  • जीरा, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने दें।
  • इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर डालें और 10 सेकंड भूनें।
  • अब इसमें टमाटर का पेस्ट दो बड़े चम्मच पानी और स्वाद अनुसार नमक डालें।
  • सारे चीजों को अच्छा से मिला कर मसाले को चलाते हुए 5 से 6 मिनट मध्यम आंच पर भून लीजिए।
  • जब मसाले में से तेल अलग हो जाए तो समझिए मसाला पक चुका है।

यह भी पढ़ें – जब घर में ना हो कोई सब्जी तो बेसन से बनाए यह टेस्टी सब्जी खाने वाले खाते ही रह जाएंगे |

  • मसाला अच्छी तरह पक जाए तो इसमें तले हुए भिंडी और आलू डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • आप कड़ाही के ऊपर ढक्कन लगाएं और सब्जी को 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।(ध्यान रहे सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहे ताकि सब्जी कड़ाही की तली में जले ना।)
  • सब्जी बनकर तैयार है इसमें थोड़ा सा हरा धनिया मिला लें और फिर गैस को बंद कर दें।
  • गरमा गरम चटपटी भिंडी आलू को रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (1 votes, average: 1.00 out of 5)
Loading...