आलू स्टफ्ड मुरमुरा सूजी दही का टोस्ट नाश्ता एक स्वादिष्ट, हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक है जिसे बिना ज्यादा तेल के टोस्टर पैन, फ्राई पैन, तवे या अप्पे पैन में बनाया जा सकता है। इसमें बाहर से क्रिस्पी मुरमुरा और सूजी का कवर होता है और अंदर मसालेदार आलू की स्टफिंग। इसे बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है सुबह-शाम में इस नाश्ते को आप जब मन हो आसानी से बना कर सर्व कर सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Murmura मुरमुरा – 2 cup
- Dahi दही – 1/2 cup
- Semolina सूजी – 1 cup
Step – 2
- Boiled potato उबले आलू – 5
- Onion प्याज – 1
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Tomato टमाटर – 1
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Mango powder आमचूर पाउडर – 1/2 tsp
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
- Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
- Cumin powder जीरा पाउडर – 1/4 tsp
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
Step – 3
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp
बनाने की विधि –
- सबसे पहले मुरमुरे को एक बर्तन में डालकर पानी से अच्छे से धोकर छान लीजिए।

- अब मिक्सड जार में मुरमुरा दही और आधा कप पानी डालकर महीन पीस लीजिये।

- इसे एक बर्तन में निकाल लें।
यह भी पढ़ें – आलू बेसन का इतना जबरदस्त और टेस्टी नाश्ता की देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे | Nashta
- अब इसमें सूजी, आधा कप पानी को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- सूजी को मिलाने के बाद बैटर को 10 मिनट के लिए ढक कर रखें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
- भरावन के लिए –
- अब एक बर्तन में उबले हुए आलू को तोड़ लें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

- आलू का भरावन तैयार है।

- लगभग 10 मिनट बाद बैटर में बेकिंग सोडा और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिला लीजिए।

- नाश्ते को बनाने के लिए गैस पर टोस्टर पैन या फ्राई पैन को रखें इसमें तेल लगाकर चिकना करें।
यह भी पढ़ें – बिना मैदा सूजी, चावल के आटे से सुपर टेस्टी नाश्ता देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे |
- पैन में थोड़ा सा बैटर को डालें फिर बैटर के ऊपर थोड़ा सा आलू फैलाकर रखें।
- इसके बाद ऊपर से बैटर को डालकर आलू को कवर करें।

- पैन को बंद करें और हल्के मध्यम आंच पर अलट पलट कर 6 से 7 मिनट तक दोनों तरफ से सुनहरे रंग में सेक लीजिए।

- सेंकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें और बाकी सभी टोस्ट को इसी तरह से सेंक लें।
- गरमा गरम मुरमुरा सूजी टोस्ट को हरी चटनी, मीठी चटनी के साथ परोसें।
















































