चावल का आटा और दही का चीला एक हल्का, झटपट और स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे आप नाश्ते या हल्के खाने में बना सकते हैं। इसमें दही और चावल के आटे के साथ कुछ सब्जियों का उपयोग होता है, जिससे यह मुलायम और टेस्टी बनता है।

Ingredients सामाग्री –

  • Rice flour चावल का आटा – 1 cup
  • Dahi दही – 1/2 cup
  • Water पानी – 1/2 cup
  • Tomato टमाटर – 2
  • Onion प्याज – 2
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
  • Cumin जीरा – 1 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार

नाश्ता बनाने की विधि (How to make Cheela) –

  • एक बर्तन में चावल का आटा लें।
  • उसमें फेंटा हुआ दही, आधा कप पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसका मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें (डोसे के घोल जैसा)।

यह भी पढ़ें – अचानक मेहमान आने पर बिना तेल मसाले का कुछ बनाना हो तो 5 min में आलू से बनाये ये सुपर टेस्टी नाश्ता |

  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ प्याज, टमाटर, कुटी हुई लाल मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा, नमक डालें।
  • मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें।

चीला सेंकना –

  • एक नॉनस्टिक पैन या तवा गर्म करें। हल्का सा तेल डालें।
  • अब एक कलछी घोल लेकर तवे पर फैलाएं (पतला या मोटा जैसे आप चाहें)।
  • ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर एक तरफ से सेकें, फिर पलट कर दूसरी तरफ से भी सेकें।

यह भी पढ़ें – गेहू के आटे का इतना जबरदस्त और टेस्टी नाश्ता की देखते ही आप तुरंत बनाना चाहेंगे |

  • दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।
  • इसे प्लेट में निकाल लें और बाकी चीला इसी तरह से बना लीजिए।

परोसना –

  • तैयार चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी, केचप या दही के साथ गरमागरम परोसें।

सुझाव Suggestion –

  • आप इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, या पालक भी डाल सकते हैं।
  • दही खट्टा ना हो, वरना चीला खट्टा लगेगा।
  • घोल बहुत पतला ना हो, वरना चीला टूट सकता है।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (1 votes, average: 5.00 out of 5)
Loading...