दही वड़ा एक पारंपरिक और लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है, जो खासतौर पर उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है। यह एक ठंडा और स्वादिष्ट नाश्ता या चाट होता है। दही वड़ा उरद दाल मूंग दाल से बने नरम वड़ों को फेंटे हुए दही में भिगोकर, उस पर चटनी और मसालों के साथ परोसा जाता है। इस रेसिपी को खाना सभी को पसंद है और यह खास मौके पर बनाया भी जाता है।
सामग्री (Ingredients) –
- Urad Dal उड़द दाल – 1 कप
- Moong Dal मूंग दाल – 1/4 कप
- Heeng हींग – 1/2 छोटी चम्मच
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Chopped Nuts कटे हुए मेवा
दही के लिए –
- Curd दही – 2 कप (फ्रेश, फेंटा हुआ)
- Sugar चीनी – 1-2 चम्मच
सजावट के लिए –
- Coriander Leaves हरा धनिया – बारीक कटा
- Tamarind chutney इमली या खजूर की मीठी चटनी – 2-3 चम्मच
- Green Chutney हरी चटनी – 2-3 चम्मच
- Salt to taste नमक – स्वादानुसार
- Black Salt काला नमक – 1/2 चम्मच
- Roasted cumin powder भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
- Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- Sev or Anaar सेव या अनार दाने (वैकल्पिक)
बनाने की विधि (How to make Dahi Vada) –
- उड़द और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए भिगो दें।
- भिगोई हुई दाल का पानी निकाल दें और थोड़े-थोड़े पानी के साथ महीन पीस लें।

- पीसते समय दाल को ज़्यादा पतला न करें।
यह भी पढ़ें – जब मन करे चटपटा खाना तो मेरी तरह दही से ये ठंडी-ठंडी रूई जैसी नरम नाश्ता बनाना |
- पिसी दाल में हींग और नमक अच्छे से मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक अच्छे से फेंटें, ताकि मिश्रण फूल जाए और वड़े नरम बनें।
- कटोरी में पानी लेकर थोड़े दाल को डालकर चेक करें यदि दाल पानी के ऊपर तैरने लगे तो समझिए यह अच्छी तरह फेंटा जा चुका है।

- फिर कटे हुए मेवा अच्छे से मिलाएं।

- वड़ा तलने के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें।
- हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे गोल वड़े बनाकर तेल में डालें।

- वड़े को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।

- तले हुए वड़ों को गरम पानी में 10-15 मिनट के लिए डाल दें ताकि वे नरम हो जाएं।

- फिर उन्हें हल्के से दबाकर पानी निकाल दें।
दही तैयार करना –
- फेंटी हुई दही में चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।

यह भी पढ़ें – न कचौड़ी न पकोड़ी न समोसा सिर्फ 5 मिनट में पोहे से बना एकदम नया क्रिस्पी नाश्ता | Nashta
सर्व करना –
- एक प्लेट में वड़े रखें।
- ऊपर से दही डालें।

- फिर हरी चटनी और मीठी चटनी डालें।
- ऊपर से भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और चाहें तो सेव या अनार के दाने छिड़कें।

- दही वड़ा सजाने के बाद खाने के लिए सर्व करें।
सुझाव (Suggestion) –
- दाल फेंटना सबसे जरूरी स्टेप है, इससे वड़े फूले और नरम बनते हैं।
- मीठी दही चाहें तो ज़्यादा चीनी डाल सकते हैं।
- आप इन्हें पहले से बनाकर फ्रीज में भी रख सकते हैं, परोसने से पहले गर्म पानी में डाल दें।


















































