चना दाल, गेहूं का आटा और कच्चे आलू का चीला एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाला भारतीय नाश्ता है, जिसे आप नाश्ते या हल्के खाने के रूप में खा सकते हैं। इसमें चना दाल से प्रोटीन, गेहूं के आटे से कार्बोहाइड्रेट और आलू से भरपूर स्वाद मिलता है। बिना तले कम घी-तेल में इसे पैन तवा या अप्पे पैन में बनाया जा सकता है। यह बेहद आसान और स्वादिष्ट नाश्ता है घर पर झटपट से बना कर परोस सकते है।

Ingredients सामाग्री –

  • Soaked chana dal भींगा हुआ चना दाल – 1 cup
  • Garlic & Ginger लहसुन अदरक
  • Green chilly हरी मिर्च – 2
  • Raw potato कच्चे आलू – 2
  • Capsicum Tomato Onion शिमला मिर्च टमाटर प्याज
  • Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
  • Cumin seeds जीरा – 1 tsp
  • Coriander powder धनिया पाउडर – 1 tsp
  • Chaat masala चाट मसाला – 1 tsp
  • Garam masala गरम मसाला – 1 tsp
  • Red chilly powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
  • Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/4 tsp
  • Salt to taste नमक स्वादानुसार
  • wheat flour गेहूं का आटा – 1/2 cup

नाश्ता बनाने की विधि (How to make Nashta) –

  • सबसे पहले चने की दाल को चार से पांच घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए।
  • अब मिक्सर जार में भीगा हुआ चने की दाल, लहसुन अदरक, हरी मिर्च थोड़ा सा पानी डालकर महीन पीस लें।
  • पिसा हुआ दाल एक बर्तन में निकाल लें।

यह भी पढ़ें – पहले कभी नहीं बनायी होगी अन्गूर की ऐसी स्वादिष्ट​, खट्टी मीठी चटपटी लौंजी जो सभी खाने का स्वाद बढादे

  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ कच्चे आलू, कटे हुए शिमला मिर्च टमाटर प्याज, थोड़ा सा हरा धनिया, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला, नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • फिर इसमें गेहूं का आटा और थोड़ा सा पानी डालें, सारे चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लीजिए।

यह भी पढ़ें – जब नाश्ते में कुछ भी ना समझ में आए तो गेहूं के आटे से बनाए झटपट वाला नाश्ता |

  • एक नॉनस्टिक पैन या तवा गरम करें और थोड़ा तेल लगाएं।
  • अब 1 करछी बैटर लेकर तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं।
  • धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
  • हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा गरम परोसें।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (1 votes, average: 5.00 out of 5)
Loading...