दही वड़ा एक प्रसिद्ध और स्वादिष्ट उत्तर भारतीय स्नैक है, जो खासतौर पर गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। वैसे तो आपने दाल वाले दही बड़ा खाया होगा लेकिन हम आपको सूजी की इडली वाले दही वड़ा बनाना बताएंगे। इडली दही वड़ा भी एक नया और स्वादिष्ट व्यंजन है जो पारंपरिक दही वड़ा और इडली का मिलाजुला रूप है। इसमें वड़े की जगह इडली का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह हल्का, जल्दी बनने वाला और हेल्दी ऑप्शन बन जाता है। इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है आप इसे जरूर ट्राई करें।
Ingredients सामाग्री –
- Semolina – 2 cup
- Dahi दही – 1 cup
- Water पानी – 1 cup
- Dry Fruits कटे हुए मेवा
Step – 2
- Dahi दही – 2 cup
- Sugar चीनी – 2 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Baking soda बेकिंग सोडा – 1 tsp
Step – 3
- Oil तेल – 1 tsp
- Raai राई – 1 tsp
- Some curry leaves कुछ करी पत्ता
बनाने की विधि –
- एक बाउल में सूजी और दही मिलाएं।
- स्वादानुसार नमक डालें।
- आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बनाएं (इडली जैसा)।

- इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

- इडली स्टैंड को तेल से ग्रीस करें।
यह भी पढ़ें – केवल 3 कच्चे आलू से नया गरमा गरम कुरकुरा नाश्ता जो भी खाए खाता ही जाए |
- इधर गैस पर स्टीमर में पानी गरम होने के लिए रख दें।
- लगभग 15 मिनट बाद अब बैटर में इनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से मिलाएं। झाग उठने लगेगा।

- बैटर को तुरंत इडली सांचों में डालें।
- सांचे में थोड़ा-थोड़ा बैटर को डालें।
- फिर कटे हुए ड्राई फ्रूट डालकर ऊपर से बैटर डालकर कवर करें।

- इसे स्टीमर में रखकर 10–12 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।

- एक लकड़ी की तीली या चाकू डालकर चेक करें – अगर वह साफ निकले तो समझिए इडली तैयार है।

- इडली थोड़ी ठंडी होने पर सांचे से निकालें।

यह भी पढ़ें – 1 कप सूजी से बीना भिगोए नया और मजेदार नाश्ता बनाए जो भी खाए तारीफ करता जाए
सेंकने के लिए –
- गैस पर पैन को रखें इसमें तेल एक चम्मच डालकर गरम कीजिये।
- इसमें राई और करी पत्ता को डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद पैन में इडली को डालें और अलट पलट कर 2 से 3 मिनट सेक लीजिए।

दही तैयार करना –
- दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा चीनी मिलाएं।

- दही के थक्के खत्म होने तक अच्छी तरह फेंट लें।
दही वड़ा सर्व करना –
- एक प्लेट में इडली वड़े को रखें, फिर ऊपर समान रूप से दही डालें।

- इसके बाद ऊपर से भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी चटनी, इमली चटनी और अनार के दाने डालें।

- इडली दही वड़ा तैयार है सभी को खाने के लिए परोसिए।
सुझाव (Suggestion) –
- दही हमेशा ठंडी और ताज़ा लें।
- इडली को हल्का और मुलायम बनाने के लिए सूजी को अच्छी तरह फेंटें।
- चाहें तो सोडा की जगह इनो भी मिलाकर इडली बना सकते हैं।


















































