साबूदाना वड़ा पारंपरिक और बहुत प्रसिद्ध डिश है, जिसे खासतौर पर व्रत और उपवास के दिनों में बनाया जाता है। इसे साबूदाना, उबले आलू और भुनी मूंगफली से बनाया जाता है। बाहर से ये कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। साबूदाना वड़ा न केवल उपवास का खास नाश्ता है, बल्कि यह एक एनर्जी बूस्टर स्नैक भी माना जाता है क्योंकि साबूदाना शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और मूंगफली व आलू इसमें पौष्टिकता और स्वाद जोड़ते हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर भारत में इसकी लोकप्रियता बहुत अधिक है।
Ingredients सामग्री –
- Sabudana साबूदाना – 1 cup
- Peanut मूंगफली – 100 gm
- Boiled potato उबले आलू – 4
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
- Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Rock salt सेंधा नमक
बनाने की विधि –
- साबूदाना को अच्छे से धोकर 4–5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।

- पानी इतना ही डालें कि साबूदाना भीगकर फूल जाए और पानी बचा न रहे।
- भिगोने के बाद चेक करें कि दाना नरम हो गया है या नहीं।

मूंगफली को भूनना –
- पैन में मूंगफली को डालें और धीमी आंच पर अच्छे से सुनहरा होने तक भूनें।

- इसके बाद मूंगफली को प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें, फिर मूंगफली छिलका साफ करें।

- अब मूंगफली को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
यह भी पढ़ें – बिना किसी मशीन के साल भर चलने वाली साबूदाना कुरकुरे बनाने की आसान विधि।
मिश्रण तैयार करना –
- एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को कद्दू करके लीजिए।

- फिर आलू में भीगे हुए साबूदाना, मूंगफली पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालें।

यह भी पढ़ें – साबूदाने की खिली खिली खिचड़ी बनाने का यह नया तरीका देख कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर आटा जैसा मिश्रण तैयार कर लें।
- चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू रस भी डाल सकते हैं।
वड़ा बनाना –
- मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर हथेली से दबाकर टिक्की जैसा आकार दें।

- कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर वड़े डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

- निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
परोसने का तरीका –
- गरमा-गरम साबूदाना वड़ा को दही, हरी चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ परोसें।

















































