कच्चा आलू साबूदाना वड़ा एक लोकप्रिय उपवास/व्रत का नाश्ता है, जो खासकर नवरात्रि, महाशिवरात्रि या एकादशी जैसे व्रतों में बनाया जाता है। इसमें भीगे हुए साबूदाना और कच्चे आलू को मिलाकर कुरकुरे और स्वादिष्ट वड़े तैयार किए जाते हैं।
आमतौर पर साबूदाना वड़े उबले आलू से बनाए जाते हैं, लेकिन कच्चे आलू से बने वड़े का स्वाद बिल्कुल अलग और ज्यादा कुरकुरा होता है। इसमें मूंगफली और हरी मिर्च का स्वाद इसे और मजेदार बना देता है। यह डिश बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है, जिसे गर्मागर्म चटनी या दही के साथ परोसा जाता है। यह हल्का होने के बावजूद पेट भरने वाला नाश्ता है और उपवास में ऊर्जा भी देता है।
Ingredients सामाग्री –
- Sabudana साबूदाना – 1 cup
- Peanuts मूंगफली – 100 gm
- Raw potato कच्चे आलू – 3
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Grated ginger कद्दूकस अदरक – 1 tsp
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Black pepper powder काली मिर्च पाउडर – 1 tsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Rock salt सेंधा नमक
बनाने की विधि –
साबूदाना तैयार करें –
- सबसे पहले पैन में साबूदाने को डालकर मध्यम आंच पर तीन से चार मिनट तक भूनें।

- इसके बाद साबूदाने को प्लेट में निकाल कर ठंडा करें।
यह भी पढ़ें – एकबार ये टेस्टी रेसिपी बना लोगे, तो गारंटी है समोसा कचोरी खाना भूल जाओगे। Nashta
- अब साबूदाने को मिक्सी में महीन पीस लें।

- पिसा हुआ साबूदाना एक गहरे बर्तन में डालें फिर इसके बाद इसमें पानी डालकर 10 मिनट के लिए भिगोकर रखें।

मूंगफली भूने –
- पैन में मूंगफली को डालकर अच्छे से हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- भूनने के बाद मूंगफली को ठंडा करें और फिर मिक्सी में दरदरा पीस लीजिए।

- अब कच्चे आलू को छीलकर बारीक कद्दूकस करें।
यह भी पढ़ें – सूजी आलू का इतना कुरकुरा टेस्टी चटपटा नाश्ता कि खाके होश उड़ जायेंगे।
- फिर कद्दूकस किया हुआ आलू साफ पानी से अच्छे से धोकर छान लीजिए।

- कद्दूकस किए आलू का अतिरिक्त पानी हाथ से दबाकर निकाल दें।
मिश्रण तैयार करें –
- एक बड़े बाउल में भीगा हुआ साबूदाना, कद्दूकस किया हुआ कच्चा आलू, अदरक, मूंगफली, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्का सा चपटा करें।
- अपने हिसाब से वड़े को गोल टिक्की या तीन कोन के आकार में बना लें।

वड़ा तलें –
- पैन या कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें।
- वड़ों को गरम तेल में डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

- फिर गर्मागर्म कच्चा आलू साबूदाना वड़ा हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।
सुझाव (Suggestion) –
- ध्यान रखें मिश्रण में पानी में डालें यदि मिश्रण ज्यादा सुख लगे तो थोड़ा ही पानी मिलाएं।
- वड़े को मध्यम आंच पर तले तभी वड़े क्रिस्पी बनेंगे और अंदर तक अच्छे से पक जाएंगे।
















































