लेयर वाली फ्राई आटे की बाटी और चोखा एक पारंपरिक बिहारी और राजस्थानी स्वाद से भरपूर व्यंजन है। इसमें बाटी को परतदार (लेयर वाली) तरीके से बनाया जाता है और तले (फ्राई) जाने के बाद इसे मसालेदार चोखे के साथ परोसा जाता है। आइए हम इसकी रेसिपी को जानते हैं –
Ingredients सामाग्री –
- Wheat flour गेहूं का आटा – 2 cup
- Baking soda बेकिंग सोडा – 1/4 tsp
- Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1 tsp
- Ajwain अजवाइन – 1 tsp
- Kasuri methi कसूरी मेथी – 1 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Oil तेल – 1 tbsp
Chokha ingredients –
- Tomato टमाटर – 3
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Green chilly हरी मिर्च – 2
- Mustard oil सरसो का तेल – 2 tsp
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Onion प्याज – 1
- Boiled potato उबले आलू – 2
बनाने की विधि(Method) –
आटा गूंथना –
- आटे, कुटी हुई लाल मिर्च, बेकिंग सोडा, नमक, अजवाइन, कसूरी मेथी और घी या तेल को अच्छी तरह मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें।

- आटे को 15 मिनट ढककर रख दें ताकि अच्छे से फूल कर सैट हो जाए।
- अब गैस पर कड़ाही को रखें इसमें दो कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें – १ कटोरी कच्चे चावल की 2 एकदम नई रेसिपी जिसे आप उंगलिया चाट चाट के खाएंगे |
बाटी बनाना (लेयर स्टाइल) –
- आटे की छोटी लोइयां बनाएं।
- एक लोई को रोटी जैसा बेलें, ऊपर घी या तेल लगाएं।

- रोटी को चाकू से पतले पतले लाइन में पट्टी काट लें।

- पट्टी को एक के ऊपर एक लगाकर समेटें, फिर सर्पिलाआकार में रोल करके पेड़ा बना लें (बिल्कुल पराठे की तरह लेयर बनाने के लिए)।

- इसे हल्का चपटा करके बाटी बना लीजिए।

- कड़ाही में पानी गर्म हो जाए तो इसके अंदर एक स्टैंड और फिर जाली वाला प्लेट रखें, प्लेट पर बाटी को रखें।

- फिर ढक्कन लगाकर बाटी को 10 से 12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
यह भी पढ़ें – 2 मिनट में बनाएं सूजी बेसन इडली | बिना फर्मेंटेशन झटपट इडली रेसिपी | Idli recipe
- बाटी को पकाने के बाद एक प्लेट में निकाल लें।

- बाटी को तलने के लिए पैन में तेल डालकर मध्यम में गर्म करें।
- पैन में बाटी को डाल दें और फिर धीमी आंच पर फ्राई करें जब तक सुनहरा और कुरकुरी न हो जाए।

- तले हुए बाटी को तेल से निकाल लें और बाकी बाटी को भी इसी तरह से तलें।

चोखा बनाने के लिए –
- टमाटर को अच्छे से भूनकर छिलका निकालें।
एक बर्तन में टमाटर को अच्छी तरह मैश करें।
उसमें उबले हुए आलू, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, 2 छोटी चम्मच सरसों तेल और स्वाद अनुसार नमक को मिलाएं।
चोखा तैयार है।

- लेयर वाली गरम-गरम फ्राई बाटी को चोखे के साथ परोसें। ऊपर से थोड़ा घी डालने से स्वाद दोगुना हो जाता है।

















































