बिना तले हुए चना दाल कढ़ी पकौड़ा एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है जो पारंपरिक तली हुई कढ़ी पकौड़ी से हल्का और कम ऑयली होता है। इसमें पकौड़े भाप में पकाए जाते हैं यह स्वाद में भी बेहद लाजवाब होते हैं और इसे बनाने की रेसिपी भी आसान है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं –
Ingredients सामग्री –
पकोड़े के लिए –
- Soaked chana dal भीगा हुआ चना दाल – 1 कप
- Garlic लहसुन की कलियां – 8 से 10
- Cumin जीरा – 1 छोटी चम्मच
- Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- Garam masala powder गरम मसाला पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- Baking soda बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
- Onion बारीक कटा हुआ प्याज – 1
- थोड़ा सा हरा धनिया
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
कढ़ी के लिए –
- Besan बेसन – 2 बड़े चम्मच
- Curd दही – 1 कप (खट्टा)
- Coriander powder धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- Turmeric powder हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- Water पानी – 4 कप
- Mustard oil सरसों का तेल – 1 बड़े चम्मच
- Fennel सौंफ – 1 छोटी चम्मच
- Cumin जीरा – 1 छोटी चम्मच
- Grated ginger garlic कद्दूकस किया हुआ अदरक लहसुन – 1 छोटी चम्मच
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
तड़का के लिए –
- Oil तेल या घी – 1 छोटी चम्मच
- Mustard seeds राई – 1 छोटी चम्मच
- Red chilli powder लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- Some curry leaves थोड़ा सा करी पत्ता
- Some coriander leaves थोड़ा सा हरा धनिया
कढ़ी पकोड़ा बनाने की विधि (Method) –
पकोड़े के लिए –
- सबसे पहले मिक्सी जार में भीगे हुए चने की दाल, लहसुन की कलियां, जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पीस लें।

- पीसे हुए दाल को एक बर्तन में निकाल लें।
- अब पीसी हुई दाल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, हरा धनिया और प्याज को डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर इस तरह से पकौड़े बनाकर प्लेट में रखें।(पकोड़े को आप जाली वाले प्लेट या फिर चलनी(छन्ना) पर रखें इससे पकोड़े भाप में जल्दी पकेंगे।)
यह भी पढ़ें – इस तरीके से शिमला मिर्च की सब्जी बना कर देखिए उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे |
- अब कड़ाही में दो कप पानी डालकर गर्म कर लीजिए।
- इसके बाद पकोड़े को भाप में 8 से 10 मिनट तक पका लीजिए।

- पकोड़े को पकाने के बाद इसे कड़ाही से बाहर निकाल लीजिए।

कढ़ी के लिए –
- एक गहरे बर्तन में दो बड़े चम्मच बेसन, एक कप दही, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लीजिए ताकि दही के थक्के ना रहे।
- इसके बाद इसमें एक कप पानी डालकर मिला लीजिए।

- अब कड़ाही में एक बड़े चम्मच सरसों तेल डालकर गरम कीजिये।
- इसमें जीरा और सौंफ को अच्छे से भून लें।
- फिर कद्दूकस किया हुआ लहसुन अदरक और करी पत्ता को भूनें।

- अब इसमें फेंटी हुई दही बेसन का घोल डालें, इसके बाद तीन कप पानी डालकर मिलाएं।

- कड़ाही पर ढक्कन लगाकर कढ़ी को 15 मिनट तक पकाएं।(ध्यान रखें कड़ाही को पूरी तरह से ढक्कन से कवर ना करें इसे थोड़ा गैप करें ताकि यह ऊपर से बहे ना।)
- कढ़ी को पकाने के बाद अब इसमें पहले से बने पकौड़े, स्वाद अनुसार नमक डालें और 5 मिनट पकाएं ताकि पकौड़े कढ़ी सोख लें।

- अब तड़का पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें।
यह भी पढ़ें – एक बार इस नए तरीके से मूंग दाल की सब्जी बनाये यकीन मानिये खाने के बाद सब उंगलिया चाटते रह जायेंगे।
- फिर राई, करी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर का तड़का तैयार करें।

- कढ़ी पकोड़े में तड़का लगाएं।
- ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें।

- गरमा गरम चावल या जीरा राइस के साथ सर्व करें।

















































