यह एक झटपट बनने वाली, सॉफ्ट और स्पंजी इडली होती है जो सूजी (रवा), बेसन और दही से बनाई जाती है। इसमें ईनो या बेकिंग सोडा डालकर फुलाया जाता है। यह स्टीम में बनती है, तेल कम लगता है और हेल्दी होती है। किचन में रखे थोड़े ही चीजों से आप इस रेसिपी को आसानी से बना सकते हैं।
Ingredients सामाग्री –
- Suji सूजी – 1 cup
- Besan बेसन – 1 cup
- Dahi दही – 1 cup
- Green chilly हरी मिर्च – 3
- Salt to taste नमक स्वादानुसार
- Tomato टमाटर – 1
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
- Eno ईनो – 1
Tadka ingredients –
- Oil तेल – 1 tbsp
- Mustard seed सरसो दाना- 1 tsp
- Cumin seeds जीरा – 1 tsp
- Some curry leaves कुछ करी पत्ता
- Red chilly flakes कुटी हुई लाल मिर्च – 1/2 tsp
- Some coriander leaves कुछ हरी धनिया पत्ती
बनाने की विधि –
- सूजी और बेसन को एक बड़े बाउल में लें।
- इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल तैयार करें। घोल ना ज्यादा पतला हो ना ज्यादा गाढ़ा।

- इसे 10 मिनट के लिए ढककर रखें ताकि सूजी फूल जाए।
यह भी पढ़ें – सिर्फ एक चम्मच तेल में चावल से एकदम नए तरीके का बहुत ही टेस्टी नाश्ता |
स्टीमिंग की तैयारी –
- इडली स्टैंड को तेल से चिकना करें।
- इधर गैस पर स्टीमर में पानी गर्म होने के लिए रखें।
- 10 मिनट बाद घोल देखें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया, स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

- अब ईनो को डालकर तुरंत अच्छे से मिक्स करें।

- घोल में झाग उठेगा, ज्यादा देर ना लगाएँ।
इडली पकाएँ –
- तैयार इडली मोल्ड में घोल भरकर सेट कर लीजिए।

- स्टैंड को पहले से गर्म स्टीमर में रखें और इडली को 10–12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएँ।

- इडली पक गई या नहीं, यह चाकू या लकड़ी की तीली डालकर देखें यदि साफ निकले तो इडली तैयार है।

- स्टैंड को थोड़ी ठंडी होने दें, फिर इडली को प्लेट में निकाल लें।

- अब इडली को सेंकने के लिए पैन में एक बड़े चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये।
यह भी पढ़ें – मुरमुरे से पूरे परिवार के लिए ऐसा नया टेस्टी नाश्ता खाने के बाद पेट भरेगा पर मन नही |
- फिर जीरा, राई, करी पत्ता को अच्छे से भून लें।

- इसके बाद पैन में इडली, कुटी हुई लाल मिर्च को डालें और 3 से 4 मिनट अलट पलटकर सेंक लें।

- स्वादिष्ट इडली को नारियल चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ गरम-गरम परोसें।
सुझाव (Suggestion) –
- बेसन की वजह से इडली का स्वाद थोड़ा अलग और पौष्टिक होता है।
- आप इसमें बारीक कटी हुई और भी सब्ज़ियाँ मिला सकते हैं जैसे गाजर, शिमला मिर्च।
- ईनो ना हो तो बेकिंग सोडा डाल सकते हैं, लेकिन तुरंत स्टीम करें।
















































