यह लड्डू स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि गुड़ से प्राकृतिक मिठास मिलती है। मूंगफली, कद्दू के बीज, बादाम, नारियल और भूना चना इससे प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। यह लड्डू खासकर सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है और ताकत बढ़ाता है। इसे सुबह के नाश्ते या स्कूल टिफिन में भी दिया जा सकता है।

सामग्री (Ingredients) –

सामग्री मात्रा –

  • मूंगफली – 300 ग्राम
  • भुना चना – 400 ग्राम
  • कद्दू के बीज – 1 tbsp
  • बादाम – 1 tbsp, मोटा कट
  • नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 50 ग्राम
  • देशी घी – 2 tbsp
  • गुड़ (किसा हुआ या पिघला हुआ) – 250 ग्राम

विधि (Recipe Step by Step) –

ड्राई फ्रूट्स को भूनना –

  • एक पैन में मूंगफली को हल्की आंच पर 3–4 मिनट भूनें। ठंडा होने पर उसका छिलका निकाल लें।
  • उसी पैन में कद्दू के बीज और बादाम नारियल को भी को 1–2 मिनट हल्का सा भूनें।

यह भी पढ़ें – बिना मेवा मलाई के सिर्फ एक गिलास दूध से टेस्टी मिठाई जो कि मुंह में जाते ही घुल जाए | Dry fruit barfi

पिसाई करना –

  • मूंगफली को मिक्सर में दरदरा पीस लें।
  • फिर भूने हुए चने को भी मिक्सर में दरदरा पीस लें।
  • ज्यादा बारीक पाउडर न करें, नहीं तो लड्डू सूखे लगेंगे।
  • बादाम और कद्दू के बीज को भी हल्का मोटा पीस लें।

गुड़ पिघालना –

  • एक कड़ाही में 2 चम्मच घी गर्म करें।
  • अब गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघला लें।
  • ध्यान रखें कि गुड़ उबलकर जला न लगे, बस पिघलना चाहिए।

यह भी पढ़ें – सिर्फ चार चीजों से बनाएं तिल गुड़ मूंगफली की लाजवाब बर्फी | Til Gud Barfi

  • गैस बंद कर दें और थोड़ा गुनगुना होने दें।

मिश्रण तैयार करना –

  • पिघले गुड़ में मूंगफली पाउडर, चना पाउडर, नारियल और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

लड्डू बनाना –

  • अब हाथ में थोड़ा घी लगाकर गर्म–गर्म मिश्रण से गोल–गोल लड्डू बना लें।

स्टोरेज –

  • इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर 15–20 दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
  • फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं।
1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Loading...